Entertaiment News

hanuman ansh

नीम करौली बाबा की फिल्म ‘हनुमान अंश’ को मिला 100 करोड़ का OTT ऑफर? मेकर्स ने बताई सच्चाई

Hanuman Ansh: फिल्म के डिजिटल राइट्स किस OTT प्लेटफॉर्म के पास जाएंगे, इसे लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि फिल्म को 100 करोड़ रुपये की OTT डील मिली है.

Hanuman Ansh BO

Hanuman Ansh BO: ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार

Hanuman Ansh BO: विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को आम दर्शकों से लेकर बड़े-बड़े नेताओं तक ने देखा और अच्छा रिस्पॉन्स दिया. रिलीज के शुरुआती दिनों में उम्मीद के मुताबिक कमाई न होने की वजह से मेकर्स को निराशा जरूर हुई थी, लेकिन बाद में फिल्म की कमाई में अचानक इजाफा देखने को मिला.

premanand ji maharaj

हनुमान अंश के बाद अब प्रेमानंद महाराज पर बनेगी फिल्म, ‘राधा अंश’ में दिखाई जाएगी उनकी जीवनी

Radha Ansh Premanand Maharaj Film: 7 अगस्त को नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं और यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी कर रही है. वहीं अब ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि फिल्म 'हनुमान अंश' के बाद अब प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की ज़िंदगी पर आधारित फिल्म बनेगी.

Drishyam 3 Trailer Out

Drishyam 3 Trailer Out: दृश्यम 3 का ट्रेलर रिलीज, विजय सलगांवकर के सामने इस बार आई बड़ी चुनौती

Drishyam Three Official Trailer Out: फिल्म के प्रोडक्शन हाउस स्टार स्टूडियोज ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर ‘दृश्यम- द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर शेयर किया है. करीब 2 मिनट 49 सेकेंड के इस ट्रेलर में एक बार फिर सस्पेंस, थ्रिल और परिवार को बचाने को देखने को मिलती है.ट्रेलर में विजय सलगांवकर का परिवार एक नई परेशानी में फंसता नजर आ रहा है.

Hanuman Ansh Cast Fees

नीम करौली बाबा से लेकर महंत जी तक, ‘हनुमान अंश’ के किस किरदार को मिले कितने पैसे? जानिए

Hanuman Ansh Cast Fees: हनुमान अंश मूवी जो कि नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित है, सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म के रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला. मात्र 2 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म को रिलीज के लिए थिएटर तक नहीं मिल रहे थे. लेकिन अचानक से ऐसा चमत्कार हुआ कि देखते ही देखते फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बढ़ने लगा. फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ने लगी, जिससे हनुमान अंश मूवी को अच्छा-खासा मुनाफा होने लगा. इस बीच साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म 'टाक्सिक' (Toxic) भी रिलीज हुई, लेकिन हनुमान अंश के क्रेज के आगे उस फिल्म का दबदबा नहीं चल सका और हनुमान अंश अपनी लागत से कई गुना ज्यादा कमाई कर चुकी है. सैकनीलक की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 'हनुमान अंश' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 33 दिनों में कुल लगभग 142.29 करोड़ से 143.13 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. अब दर्शकों के मन में यह सवाल है कि हनुमान अंश में किरदार निभाने वाले कलाकारों ने मेकर्स से कितने पैसे लिए हैं.

Panchayat 5 Release Update

‘पंचायत 5’ की रिलीज पर आया बड़ा अपडेट, अक्टूबर-नवंबर में लौट सकते हैं फुलेरा के किरदार, जानें क्या दिखेगा नया

Panchayat Season 5 Release Date: ‘पंचायत’ के चार सीजन अब तक रिलीज हो चुके हैं और हर बार दर्शकों को इसकी कहानी पसंद आई है. पांचवें सीजन की रिलीज को लेकर पिछले काफी समय से अलग-अलग तारीखों की चर्चा चल रही थी. कुछ रिपोर्ट्स में जून-जुलाई 2026 में सीरीज केआने की बात कही गई थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

Mirzapur Movie

कालीन भैया के रोल के लिए पंकज त्रिपाठी ने वसूली मोटी रकम, मुन्ना और गुड्डू भैया को मिली इतनी फीस!

Mirzapur Movie Cast Fees: साल 2018 में ओटीटी के सबसे बड़े प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर पहली बार 'मिर्जापुर' सीरीज रिलीज हुई थी, जिसका क्रेज आज भी देखने को मिल रहा है. लोगों ने इस सीरीज को खूब पसंद किया, जिसके बाद यह सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज में से एक बन गई. वहीं हाल ही में 4 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में इस सीरीज पर आधारित 'मिर्जापुर: द मूवी' फिल्म रिलीज हुई है, जो बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. ट्रेलर रिलीज होते ही यह फिल्म सोशल मीडिया पर छा गई थी और कालीन भैया व मुन्ना भैया के किरदारों की चर्चाएं होने लगी थीं. वहीं अब यह फिल्म अपने शुरुआती दिनों से ही जबरदस्त कमाई कर रही है और फिल्म में नजर आ रहे सभी किरदारों को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. इस बीच अब कई लोगों के मन में यह सवाल है कि फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाले एक्टरों ने कितना चार्ज किया है और निर्देशक गुरमीत सिंह ने इन कलाकारों को कितना पैसा दिया है.

Joheirry Mola

Miss World 2026: डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला बनीं मिस वर्ल्ड, भारत की निकिता पोरवाल टॉप-20 से बाहर

Miss World 2026: भारत की ओर से इस प्रतियोगिता में निकिता पोरवाल ने हिस्सा लिया था. हालांकि, उनका सफर टॉप-40 राउंड तक पहुंचने के बाद आगे नहीं बढ़ सका और वह टॉप-20 में जगह नहीं बना पाईं. इसके साथ ही मिस वर्ल्ड 2026 का उनका सफर खत्म हो गया.

Mirzapur movie

सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘मिर्जापुर’ फिल्म, कालीन-मुन्ना भैया के भौकाल ने मचाया तहलका

Mirzapur Movie Review Public Review: बता दें कि इस फिल्म में गुड्डू पंडित, कालीन भैया और मुन्ना भैया के आइकॉनिक रोल में अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु शर्मा की वापसी हुई है. एक तरफ जहां आज देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ तमाम सिनेमाघरों में गुड्डू भैया और कालीन भैया का जलवा दिखाई दे रहा है.

Mirzapur Movie

Mirzapur Advance Booking: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, रिलीज से पहले ही करोड़ों की कमाई

Mirzapur Movie Advance Booking Collection: फिल्म की एडवांस बुकिंग को मिल रहे रिस्पांस से इसकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल चेन्स में अब तक 83 हजार से ज्यादा टिकटों की बिक्री हो चुकी है.

ज़रूर पढ़ें