CG News: रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित बेंद्री डैम में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. पिकनिक मनाने पहुंचे चार दोस्तों में से एक युवक नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया. जिससे उसकी मौत हो गई. डूबने वाले युवक की पहचान सुधांशु तिवारी (30 वर्ष), निवासी उरला के रूप में हुई है.
Raipur: भारतीय रेलवे की नई कैटरिंग पॉलिसी लागू होने के बाद ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को भोजन के लिए पहले से अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है. सूत्रों के मुताबिक, रेलवे बोर्ड ने भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) को भोजन की कीमतों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर सैद्धांतिक सहमति दे दी है.
Raipur Crime News: राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात लोगों को महंगा पड़ गया.
CG News: राजधानी रायपुर के भनपुरी इलाके में शनिवार देर रात आत्महत्या की दो अलग-अलग घटनाओं से सनसनी फैल गई. दोनों घटनाएं रामेश्वर नगर क्षेत्र में हुईं, जिससे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है.
CG News: छत्तीसगढ़ में इस शैक्षणिक सत्र से तिमाही और अर्धवार्षिक परीक्षाएं पूरे प्रदेश में एक ही तारीख पर आयोजित की जाएंगी. लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने परीक्षा कार्यक्रम और समय-सारिणी जारी कर दी है.
Raipur: छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बीते कई दिनों से झमाझम बारिश हो रही है. वहीं राजधानी रायपुर में लगातार रातभर हुई तेज बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई.
CG News: छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की ऑनलाइन अटेंडेंस व्यवस्था को लेकर विरोध तेज हो गया है. छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ ने ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली पर सवाल उठाते हुए विभाग को आंदोलन की चेतावनी दी है.
Raipur: राजधानी रायपुर के कोर्ट परिसर में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आरोपियों की जमानत कराने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है. सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है.
Raipur: रायपुर के तेलीबांधा इलाके में स्थित ऑक्टोपस बार के पास देर रात भीषण आग लग गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग हार्डवेयर की दुकान में लगी, जो देखते ही देखते ऑक्टोपस बार समेत आसपास की चार दुकानों तक फैल गई.
Raipur: श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय रायपुर में "Demystifying Development: Changing the Language and Lenses" विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया. इस मौके पर गूंज (Goonj) के संस्थापक एवं रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित अंशु गुप्ता मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे.