May 1 Rule Changes: LPG से लेकर क्रेडिट कार्ड तक, 1 मई से होने जा रहे हैं ये 5 बड़े बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

May 1 Rule Change: हर महीने की पहली तारीख को सरकार कई फाइनेंशियल बदलाव करती है. इसी तरह कल 1 मई से देशभर में कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ने वाला है.
New Rules From 1 May 2026

1 मई से बदल जाएंगे ये नियम

New Rules From 1 May 2026: आज अप्रैल महीने की आखिरी तारीख है और कल से नए महीने यानी मई की शुरुआत होगी. हर महीने की पहली तारीख को सरकार कई फाइनेंशियल बदलाव करती है. इसी तरह कल 1 मई से देशभर में कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ने वाला है. कल से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों से लेकर एलपीजी डिलीवरी सिस्टम तक में बदलाव देखने को मिल सकता है. इसके अलावा, एसबीआई (SBI) ने क्रेडिट कार्ड के नियमों में भी बदलाव किया है, जो कल से लागू होगा. आइए जानते हैं कि कल 1 मई से देशभर में कौन-से पांच बड़े बदलाव होने जा रहे हैं.

LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव

हर महीने की तरह 1 मई को भी तेल कंपनियां एलपीजी सिलेंडर के नए दाम तय करेंगी. इन कीमतों में होने वाले बदलाव का सीधा असर घर के बजट और होटल-रेस्तरां के खर्च पर पड़ेगा. पिछले महीने घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर दोनों महंगे हुए थे और कल फिर इनकी कीमतें बदल सकती हैं.

LPG Crisis

दामों के अलावा सिलेंडर डिलीवरी के नियमों में भी बड़े बदलाव की तैयारी है. खबरों के अनुसार, कंपनियां सिलेंडर बुकिंग की समय-सीमा बदल सकती हैं और सुरक्षा के लिए OTP आधारित डिलीवरी सिस्टम को हमेशा के लिए अनिवार्य बनाया जा सकता है.

ATF-CNG के कीमत में बदलाव

1 मई 2026 से केवल गैस सिलेंडर ही नहीं बल्कि हवाई जहाज के ईंधन (ATF) की कीमतों में भी बदलाव हो सकता है. अप्रैल की शुरुआत में इसकी कीमतें काफी बढ़ गई थीं, जिन्हें बाद में कम कर दिया गया था, लेकिन कल फिर नए रेट जारी होंगे.

इसके साथ ही गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाली सीएनजी (CNG) और घरों में इस्तेमाल होने वाली पीएनजी (PNG) के दाम भी बदल सकते हैं. इसका मतलब है कि कल से हवाई यात्रा करने वालों से लेकर कार-ऑटो चलाने वाले आम लोगों तक सभी की जेब पर असर पड़ सकता है.

क्रेडिट कार्ड के नियमों में होगा बदलाव

1 मई 2026 से SBI क्रेडिट कार्ड के नियम बदल रहे हैं. अब 100 से 500 रुपये तक के बकाया पर 100 रुपये और 500 से 1,000 रुपये तक के बकाया पर 500 रुपये लेट पेमेंट चार्ज लगेगा.

साथ ही BPCL SBI कार्ड की सालाना फीस (499 रुपये) अब तभी माफ होगी जब आप साल में कम से कम 1 लाख रुपये खर्च करेंगे, जबकि पहले यह सीमा केवल 50,000 रुपये थी.

ऑनलाइन गेमिंग के नियम बदलेंगे

कल 1 मई 2026 से सरकार ऑनलाइन गेमिंग के नियमों में भी बड़ा बदलाव करने जा रही है. ‘प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग रूल्स 2026’ के तहत ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया (OGAI) का गठन किया जाएगा. इस संस्था का मुख्य काम ऑनलाइन गेमिंग की निगरानी और रेगुलेशन करना होगा.

नए नियम लागू होने के बाद गेम्स को तीन अलग-अलग भागों में बांटा जाएगा, जिनमें ऑनलाइन मनी गेम्स (Online Money Games), ऑनलाइन सोशल गेम्स (Online Social Games) और ई-स्पोर्ट्स (E-Sports) शामिल हैं. कल से प्रभावी होने वाले इन नियमों के अनुसार, ई-स्पोर्ट्स के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा.

ये भी पढ़ें-NEET 2026: नीट UG 2026 परीक्षा में हिजाब-कड़ा पहन सकते हैं या नहीं, क्या है सही ड्रेस कोड? जानिए NTA की गाइडलाइन

बैंकों की लंबी छुट्टियां रहेंगी

अगर मई के महीने में आपको बैंक का कोई जरूरी काम है, तो घर से निकलने से पहले आरबीआई (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें. मई में लेबर-डे (1 मई), बुद्ध पूर्णिमा और साप्ताहिक अवकाशों के कारण कई दिनों तक बैंक बंद रहेंगे.

bank holiday

अलग-अलग राज्यों के हिसाब से ये छुट्टियां अलग हो सकती हैं. हालांकि, बैंक बंद होने पर भी आप ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए अपने काम निपटा सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें