आधार कार्ड होल्डर्स के लिए खुशखबरी, अब गूगल मैप पर दिखेगा आपका नजदीकी आधार सेंटर, जानिए कैसे

UIDAI New Feature: आधार कार्ड से जुड़े कामों को आसान बनाने के लिए UIDAI जल्द ही एक नई सर्विस शुरू कर रहा है. इसके लिए UIDAI ने MapmyIndia के साथ हाथ मिलाया है, जिससे अब आप अपने फोन पर Mappls App के जरिए नजदीकी आधार केंद्र आसानी से खोज सकेंगे.
aadhar card

अब गूगल मैप पर दिखेगा आधार क

UIDAI New Feature: भारत में आधार कार्ड आज एक जरूरी सरकारी दस्तावेज बन गया है, जिसकी जरूरत कदम-कदम पर पड़ती है. UIDAI समय-समय पर इसे अपडेट रखने की सलाह देता है. वैसे तो कई काम ऑनलाइन हो जाते हैं, लेकिन कुछ कामों के लिए आधार केंद्र जाना ही पड़ता है. लोगों को अपने नजदीकी केंद्र ढूंढने में होने वाली परेशानी को देखते हुए, UIDAI अब जल्द ही एक नई खास सुविधा शुरू करने जा रहा है, जिससे ग्राहक गूगल मैप्स (Google Maps) के जरिए आसानी से अपने नजदीकी आधार केंद्र का पता लगा सकेंगे.

MAP पर मिलेगी आधार सेंटर की लोकेशन

आधार कार्ड से जुड़े कामों को आसान बनाने के लिए UIDAI जल्द ही एक नई सर्विस शुरू कर रहा है. इसके लिए UIDAI ने MapmyIndia के साथ हाथ मिलाया है, जिससे अब आप अपने फोन पर Mappls App के जरिए नजदीकी आधार केंद्र आसानी से खोज सकेंगे.

इस खास सुविधा का मुख्य उद्देश्य लोगों को बिना किसी परेशानी के आधार सेवाएं उपलब्ध कराना है.

Mappls App के जरिए केंद्र का पता लगा सकेंगे

इस नई पहल के जरिए अब आप अपने मोबाइल पर Mappls App खोलकर तुरंत नजदीकी आधार केंद्र ढूंढ सकेंगे. पहले जहां लोगों को वेबसाइटों के चक्कर काटने पड़ते थे या दूसरों से पूछना पड़ता था, वहीं अब यह काम बस कुछ ही क्लिक में घर बैठे संभव हो जाएगा.

ये भी पढ़ें-आकाशीय बिजली गिरने से 40 मिनट पहले मोबाइल पर मिलेगा अलर्ट, जानिए कैसे काम करता है दामिनी ऐप

आधार ग्राहकों के लिए कितना फायदेमंद है यह ऐप?

इस फीचर की खास बात यह है कि यह सिर्फ लोकेशन ही नहीं, बल्कि वहां मिलने वाली सेवाओं जैसे-बायोमेट्रिक या मोबाइल अपडेट की की जानकारी भी देगा. इससे लोगों को सही केंद्र चुनने में मदद मिलेगी और उनका समय बचेगा. डिजिटल इंडिया की यह पहल खासकर ग्रामीण इलाकों के लिए बहुत राहत भरी है, जहां जानकारी के अभाव में लोगों को आधार केंद्रों के लिए भटकना पड़ता था.

ज़रूर पढ़ें