Amrit Bharat Train: गोरखपुर से दिल्ली-मुंबई के लिए जल्द दौड़ेगी अमृत भारत ट्रेन, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

Amrit Bharat Express: पूर्वोत्तर रेलवे ने अमृत भारत ट्रेन चलाने का फैसला किया है. अभी बिहार से चलकर गोरखपुर के रास्ते 4 अमृत भारत ट्रेन चल रही हैं. लेकिन अब जल्द ही दो और अमृत भारत ट्रेन चलेगी.
Amrit Bharat Express

अमृत भारत एक्सप्रेस

Amrit Bharat Train: उत्तर प्रदेश को दो और अमृत भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है. जो पूर्वांचल और अवध क्षेत्र में चलेगी. गोरखपुर से दिल्ली और मुंबई रूट पर ट्रेनों की पर्याप्त संख्या होने के बाद भी यात्रियों को ट्रेन नहीं मिल पाती है. यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने अमृत भारत ट्रेन चलाने का फैसला किया है.

पूर्वोत्तर रेलवे ने अमृत भारत ट्रेन चलाने का फैसला किया है. अभी बिहार से चलकर गोरखपुर के रास्ते 4 अमृत भारत ट्रेन चल रही हैं. लेकिन अब जल्द ही दो और अमृत भारत ट्रेन चलेगी. अभी इसका टाइम टेबल फाइनल नहीं हो पाया है. जानकारी के मुताबिक, रेलवे ने फाइनल टाइम टेबल के लिए बोर्ड को मंजूरी के लिए भेजा है, जो अगले सप्ताह तक फाइनल होने की संभावना है.

कितना लगेगा किराया

वर्तमान समय में बात करें, तो गोरखपुर से दिल्ली रूट पर सिर्फ 2 अमृत भारत ट्रेन चल रही हैं. जिसमें सुबह साढ़े 5 बजे जाने वाली अमृत भारत ट्रेन का किराया 490 रुपए है. वहीं रात 11 बजकर 25 मिनट पर जाने वाली ट्रेन का किराया 505 रुपए है. ऐसे में माना जा रहा है कि नई अमृत भारत ट्रेन का किराया भी इसके आसपास ही रहेगा. जबकि गोरखपुर से मुंबई जाने वाली ट्रेन का किराया 740 रुपए से लेकर 800 रुपए तक हो सकता है.

ये भी पढ़ेंः UPI से लेकर LPG गैस सिलेंडर तक, 1 जून से बदल जाएंगे ये 7 बड़े नियम! जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

हजारों यात्रियों को मिलेगा फायदा

इन दोनों ट्रेनों के चलने से करीब 3200 यात्रियों को प्रतिदिन सहूलियत मिलेगी. जो यात्रियों के लिए काफी राहत भरी खबर है. नई अमृत भारत ट्रेन में सीसीटीवी कैमरे लगे रहेंगे. इसके साथ ही टॉक-बैक सिस्टम से यात्री आपात स्थिति में सीधे लोको पायलट व ट्रेन मैनेजर से संपर्क कर सकेंगे. ट्रेन में 22 बोगियां रहेंगी. जिसमें 1834 यात्री एक साथ सफर कर पाएंगे. ट्रेन की रफ्तार 130 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी. शुक्रवार तक दोनों रेक के गोरखपुर पहुंचने की संभावना है.

ज़रूर पढ़ें