Bank Holidays: 30 मार्च से एक हफ्ते तक बंद रहेंगे देश के सभी बैंक, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट
कल से एक हफ्ते के लिए बैंक बंद रहेंगे
Bank Holidays Next Week: अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई ज़रूरी काम है और आप बैंक जाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. दरअसल, 30 मार्च से लेकर 5 अप्रैल 2026 तक भारत के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों में छुट्टियां रहने वाली हैं. अगर आप इस दौरान किसी काम के लिए बैंक जाते हैं, तो आपका काम नहीं हो पाएगा और आप परेशान होंगे. अगले हफ्ते कई त्योहार और विशेष अवसर पड़ रहे हैं, जिस वजह से बैंकों की लंबी छुट्टी रहने वाली है.
30 मार्च को यहां के बैंक बंद रहेंगे
सोमवार, 30 मार्च 2026 को महावीर जयंती है. इस विशेष अवसर पर दक्षिण के कर्नाटक राज्य के सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे. ऑफिस में आपको कोई भी कर्मचारी नजर नहीं आएगा, इसलिए इस दिन बैंक जाना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है.
31 मार्च को इन राज्यों के सभी बैंक बंद रहेंगे
वहीं 31 मार्च दिन मंगलवार को महावीर जन्मकल्याणक/महावीर जयंती के अवसर पर गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे.
1 अप्रैल को कहां-कहां के बैंक बंद रहेंगे?
इसके बाद 1 अप्रैल को सभी बैंकों की वार्षिक क्लोजिंग (Annual Closing) रहती है. इस वजह से त्रिपुरा, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा, बिहार, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे.
2 अप्रैल को सरकारी-प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे
2 अप्रैल को गुरुवार है और इस दिन मोंडी थर्सडे (Maundy Thursday) होने के कारण केरल (कोच्चि और तिरुवनंतपुरम) के सभी सरकारी और निजी बैंकों के दरवाजे आपको बंद नजर आएंगे.
3 अप्रैल को इन राज्यों में बैंक नहीं खुलेंगे
वहीं 3 अप्रैल दिन शुक्रवार को गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, तेलंगाना, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में सरकारी और प्राइवेट बैंक नहीं खुलेंगे.
5 अप्रैल को वीकली ऑफ
5 अप्रैल को रविवार का दिन है. साप्ताहिक अवकाश (वीकली ऑफ) होने की वजह से इस दिन भी सभी बैंक बंद रहेंगे.
ये भी पढ़ें-सोशल मीडिया पर लगेगा लगाम, अब बिना आधार लिंक किए नहीं चलेगा वॉट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम!
ऑनलाइन काम बंद नहीं होगा
अब आप इस सोच में डूबे होंगे कि क्या आपके अधूरे या ज़रूरी काम पूरे नहीं हो सकेंगे, तो बता दें कि भले ही एक हफ्ते तक देश के कई राज्यों में सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे, लेकिन ऑनलाइन सेवाएं चालू रहेंगी. ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल ऐप और ATM सेवाएं सामान्य रूप से काम करेंगी. आप ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं के जरिए UPI, पैसे ट्रांसफर करना, नेट बैंकिंग, ऑनलाइन लोन के लिए अप्लाई करना और चेकबुक मंगवाने जैसे कई काम आसानी से कर सकते हैं.