नया पंखा खरीदने का है प्लान? ये ‘मार्क’जरूर चेक करें, क्वालिटी और सेफ्टी की नहीं रहेगी टेंशन

Ceiling Fans: अक्सर पंखा चलते-चलते गिर जाने की खबरें डराती हैं, इसीलिए स्टाइल से ज्यादा पंखे की मजबूती और क्वालिटी पर ध्यान देना जरूरी है. जब भी नया पंखा खरीदें तो उस पर ISI मार्क जरूर चेक करें, जो सुरक्षा की गारंटी देता है.
Ceiling Fans

सीलिंग फैन

Ceiling Fans: गर्मियों की शुरुआत होते ही हम पंखे खरीदने की सोचते हैं, लेकिन अक्सर लोग सिर्फ डिज़ाइन और स्टाइल देखकर गलती कर बैठते हैं. दिखावे के चक्कर में लोकल पंखा लेना भारी पड़ सकता है, क्योंकि इनमें बिजली की खपत ज्यादा होती है और इनके जल्दी खराब होने का डर भी रहता है. इसलिए नया पंखा लेते समय केवल उसकी हवा या रंगत न देखें, बल्कि ISI और BEE स्टार रेटिंग जैसे जरूरी सर्टिफिकेशन जरूर चेक करें. ये मार्क इस बात की गारंटी देते हैं कि पंखा सुरक्षित है, कम बिजली खर्च करेगा और लंबे समय तक साथ निभाएगा.

पंखा खरीदते समय इस मार्क को जरूर चेक करें

अक्सर पंखा चलते-चलते गिर जाने की खबरें डराती हैं, इसीलिए स्टाइल से ज्यादा पंखे की मजबूती और क्वालिटी पर ध्यान देना जरूरी है. जब भी नया पंखा खरीदें तो उस पर ISI मार्क जरूर चेक करें, जो सुरक्षा की गारंटी देता है.

खास तौर पर सीलिंग फैन के लिए IS 374 कोड वाला निशान होना चाहिए. यह कोड इस बात का प्रमाण है कि पंखे की बनावट और फिटिंग पूरी तरह सुरक्षित है, जिससे पंखा अचानक गिरने या खराब होने का खतरा नहीं रहता.

ये भी पढ़ें-आपके प्राइवेट मैसेज पढ़ रहा वॉट्सएप…? एलन मस्‍क के आरोपों के बाद कंपनी का आया जवाब

ISI मार्क ब्रांड वाले पंखों की क्वालिटी

  • करंट का खतरा नहीं: बेहतर फिटिंग और अर्थिंग की वजह से आपको बिजली का झटका लगने का डर नहीं रहता.
  • पंखे का ठंडा रहना: अच्छी क्वालिटी की वजह से पंखा लंबे समय तक चलने पर भी ज्यादा गर्म (Overheat) नहीं होता.
  • मजबूत पकड़: इसकी फिटिंग और कुंडा इतना मजबूत होता है कि पंखा चलते-चलते अचानक नीचे नहीं गिरता.
  • धूल-मिट्टी से बचाव: इसकी मोटर पूरी तरह पैक होती है, जिससे धूल और नमी अंदर नहीं जा पाती और पंखा जल्दी खराब नहीं होता.

ज़रूर पढ़ें