क्या 25 अगस्त से भारत में बैन होगा इंस्टाग्राम? जानिए PIB ने वायरल पोस्ट को लेकर क्या कहा

Instagram Ban India Rumour: प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने इस वायरल पोस्ट को लेकर एक ट्वीट किया है, जिसमें बताया गया है कि इंस्टाग्राम बंद होने को लेकर जो अफवाहें फैल रही हैं, वे पूरी तरह से फर्जी हैं. इस पोस्ट में दावा किया जा रहा था कि भारत सरकार 25 अगस्त की रात से देशभर में इंस्टाग्राम ऐप को बैन कर रही है, जिससे यूजर्स काफी ज्यादा परेशान हो गए थे.
instagram

क्या भारत में इंस्टाग्राम बैन होगा

PIB Fact Check Instagram Ban: आज के दौर में हर कोई इंस्टाग्राम का इस्तेमाल कर रहा है. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई इस ऐप को घंटों तक इस्तेमाल करतेहै. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि सरकार 25 अगस्त 2026 की रात से देशभर में इंस्टाग्राम को बैन करदेगी. हाल ही में फ्रांस की सरकार ने अपने देश में 15 साल से कम उम्र के बच्चों के इसके इस्तेमाल पर रोक लगा दी है, जिस वजह से अब इस पोस्ट के वायरल होने के बाद भारत के लोगों में भी यह भ्रम पैदा हो गया है कि क्या सच में सरकार इंस्टाग्राम को बंद कर देगी. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पोस्ट के संबंध में PIB ने सूचना जारी कर इसकी सच्चाई बताई है.

क्या भारत में बैन होगा इंस्टाग्राम?

प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने इस वायरल पोस्ट को लेकर एक ट्वीट किया है, जिसमें बताया गया है कि इंस्टाग्राम बंद होने को लेकर जो अफवाहें फैल रही हैं, वे पूरी तरह से फर्जी हैं. इस पोस्ट में दावा किया जा रहा था कि भारत सरकार 25 अगस्त की रात से देशभर में इंस्टाग्राम ऐप को बैन कर रही है, जिससे यूजर्स काफी ज्यादा परेशान हो गए थे.

लोगों की इसी परेशानी को दूर करने और सच्चाई का पता लगाने के लिए PIB Fact Check ने इसकी जांच की, जिसमें स्पष्ट किया गया कि सरकार इस्टाग्राम पर किसी भी तरह का कोई बैन नहीं लगा रही है और यह खबर पूरी तरह से भ्रामक और फेक है.

ये भी पढ़ें-इस देश की सरकार ने सोशल मीडिया पर लगाया बैन, 15 साल से कम उम्र वालों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक

सच्चाई पता करने के लिए खबर PIB को भेजें

प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने जारी निर्देश में यूजर्स से अपील की है कि वे इस तरह के फर्जी पोस्ट और खबरों से सावधान और सतर्क रहें. जब तक सरकार की तरफ से कोई भी Official Announcement न हो जाए, तब तक किसी भी खबर पर भरोसा न करें. साथ ही PIB ने लोगों से स्पष्ट तौर पर कहा है कि वे किसी भी फेक या फर्जी फोटो, वीडियो और संदेश को उनके ऑफिशियल हैंडल @PIBFactCheck पर भेजकर उसकी जांच करा सकते हैं, ताकि यह पता चल सके कि उस खबर या वायरल पोस्ट में कितनी सच्चाई है.

ज़रूर पढ़ें