iPhone 18 Pro: जल्द आ रहा आईफोन 18, कैमरा से लेकर AI फीचर्स तक…सबकुछ होगा नया
iPhone 18 Pro: माना जा रहा है कि साल 2026 में कंपनी सितंबर महीने के दौरान iPhone 18 और iPhone 18 Pro को लॉन्च कर सकती है. इस बार आईफोन में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी डिस्प्ले, कैमरा, प्रोसेसर और दूसरे फीचर्स में नए अपडेट दे सकती है.
आईफोन 18 में दिखेंगे ये नए फीचर्स
iPhone 18 Pro: हर साल ऐपल अपनी नई आईफोन सीरीज लॉन्च करता है. अभी तक कंपनी बाजार में आईफोन 17 सीरीज पेश कर चुकी है और अब लोगों की नजर अगली सीरीज पर टिकी हुई है. माना जा रहा है कि साल 2026 में कंपनी सितंबर महीने के दौरान iPhone 18 और iPhone 18 Pro को लॉन्च कर सकती है. इस बार आईफोन में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी डिस्प्ले, कैमरा, प्रोसेसर और दूसरे फीचर्स में नए अपडेट दे सकती है, जिससे यूजर्स को पहले से बेहतर अनुभव मिलेगा. आइए अब इन संभावित फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.
iPhone 18 Pro का कैमरा
- Apple ने पिछले साल लॉन्च किए गए iPhone 17 Pro में कैमरा डिजाइन में बड़ा बदलाव किया था.
- वहीं इस साल आने वाले iPhone 18 Pro में कैमरे का डिजाइन ज्यादा बदला हुआ नहीं दिख सकता, लेकिन कंपनी कैमरा सेंसर को पहले से बेहतर बना सकती है.
- नए सेंसर की मदद से फोटो और वीडियो क्वालिटी में सुधार देखने को मिल सकता है.
iPhone 18 Pro का डिस्प्ले
- iPhone 18 Pro के डिस्प्ले में इस बार बड़ा बदलाव डायनामिक आइलैंड को लेकर देखने को मिल सकता है.
- रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फीचर पिछले मॉडल की तुलना में करीब 35 प्रतिशत छोटा हो सकता है.
- इससे यूजर्स को ज्यादा स्क्रीन स्पेस मिलेगा और वीडियो देखने या गेम खेलने का अनुभव और बेहतर हो सकता है.
iPhone 18 का चिपसेट
- iPhone 18 Pro में कंपनी नया और ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर दे सकती है.
- माना जा रहा है कि इसमें A20 Pro चिपसेट इस्तेमाल होगा, जिसे 2nm तकनीक पर तैयार किया जा सकता है.
- यह चिप पुराने A19 प्रोसेसर की तुलना में ज्यादा तेज और बेहतर परफॉर्मेंस देने वाला हो सकता है. साथ ही यह कम बैटरी खर्च करके ज्यादा काम करने में सक्षम होगा.
ये भी पढ़ें-Xiaomi भारत में ला रहा है पावरफुल स्मार्टफोन, 4 जून को होगी लॉन्चिंग, जानिए इसके धमाकेदार फीचर्स
iPhone 18 Pro के नए फीचर्स
- iPhone 18 Pro में इस बार कई नए AI फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं.
- कंपनी अपने वॉयस असिस्टेंट Siri को पहले से ज्यादा स्मार्ट बना सकती है.
- रिपोर्ट्स के अनुसार, Google LLC के Google Gemini जैसी एडवांस AI टेक्नोलॉजी के साथ नया Siri तैयार किया जा रहा है, जो यूजर्स को पहले से बेहतर और स्मार्ट अनुभव दे सकता है.