Kailash Mansarovar Yatra 2026: कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें आवेदन प्रक्रिया, खर्च और जरूरी नियम
कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू
Kailash Mansarovar Yatra 2026: कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 के लिए बड़ी खुशखबरी है. विदेश मंत्रालय ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं.भारत और चीन के बीच रिश्तों में सुधार के बाद यह यात्रा जून से अगस्त 2026 के बीच होगी. हिंदू, जैन और बौद्ध धर्म के जो श्रद्धालु इस पवित्र यात्रा पर जाना चाहते हैं, वे अब आधिकारिक तौर पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं.
कब तक कर सकते हैं अप्लाई?
अगर आप इस यात्रा पर जाना चाहते हैं, तो 19 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जरूर कर दें. चयन की प्रोसेस पूरी तरह डिजिटल और निष्पक्ष है, जिसमें कंप्यूटर के जरिए रैंडम तरीके से यात्रियों को चुना जाएगा. इसमें महिला और पुरुष आवेदकों के बीच संतुलन का भी ध्यान रखा जाएगा. अगर आप चुने जाते हैं, तो इसकी जानकारी आपको सीधे आपके मोबाइल नंबर या ईमेल पर मिल जाएगी.
इन दो रूट से कर सकेंगे यात्रा
- लिपुलेख दर्रा (उत्तराखंड): इस रास्ते से कुल 500 यात्री (10 ग्रुप) जाएंगे. इस यात्रा में करीब 22 दिन लगेंगे और एक व्यक्ति का खर्च लगभग 2.09 लाख रुपये होगा.
- नाथू ला दर्रा (सिक्किम): इस मार्ग से भी 500 यात्री (10 ग्रुप) भेजे जाएंगे. यहां यात्रा 21 दिनों की होगी और प्रति व्यक्ति खर्च करीब 3.31 लाख रुपये आएगा.
ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?
- आवेदन के लिए आपको विदेश मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट kmy.gov.in पर जाना होगा.
- पोर्टल पर आपको अपनी निजी जानकारी, पासपोर्ट डिटेल्स और अपनी पसंद रूट चुनना होगा.
- अब किसी भी तरह के डॉक्यूमेंट्स भेजने की जरूरत नहीं है, सारी प्रोसेस पूरी तरह ऑनलाइन होगी.
- यात्रा से जुड़ी सभी सूचनाएं और फीडबैक आपको इसी वेबसाइट के जरिए मिलेंगे.
ये भी पढ़ें-Chardham Yatra 2026: बद्रीनाथ के कपाट खुलते ही उमड़े श्रद्धालु, 11 दिन में 4 लाख ने किए दर्शन
कौन कर सकता है रजिस्टर?
- आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए और उसके पास वैलिड पासपोर्ट होना जरूरी है.
- 1 जनवरी 2026 तक आपकी उम्र 18 से 70 साल के बीच होनी चाहिए.
- आपका बॉडी मास इंडेक्स (BMI) 25 या उससे कम होना अनिवार्य है.
- मेडिकल पर जाने से पहले आपको बेहद कठिन स्वास्थ्य जांच (Medical Test) पास करनी होगी.