New PAN Card Rules 2026: 1 अप्रैल से पैन कार्ड बनवाना होगा कठिन, जानिए क्या हैं नए नियम
Pan Card
New PAN Card Rules 2026: अगर आप नया पैन कार्ड बनवाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम की है. सरकार पैन कार्ड से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव करने जा रही है, जिससे अब नया पैन कार्ड बनवाना और भी मुश्किल हो जाएगा. यह नया नियम कल यानी 1 अप्रैल से पूरे देश में लागू हो जाएगा. अब तक जहां नया पैन कार्ड बनवाने के लिए सिर्फ आधार की जरूरत होती थी, वहीं नए बदलाव के बाद यह आसान प्रक्रिया कठिन होने वाली है. ऐसे में आइए जानते हैं कि 1 अप्रैल से पैन कार्ड से जुड़े कौन-कौन से बदलाव होने वाले हैं.
1 अप्रैल से न्यू पैन कार्ड बनवाना होगा मुश्किल
अभी तक अगर किसी नागरिक को नया पैन कार्ड बनवाना होता था, तो वह सिर्फ आधार कार्ड दिखाकर बनवा सकता था. क्योंकि आधार कार्ड को सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक माना जाता है. लेकिन अब कल से यह सुविधा पूरी तरह से बदल जाएगी. सरकार ने साफ शब्दों में कहा है कि कल से नया पैन कार्ड बनवाने के लिए एक्स्ट्रा स्तावेज देना जरूरी होगा. दरअसल, आयकर विभाग अब वेरिफिकेशन प्रोसेस को और भी ज्यादा मजबूत बना रहा है, जिस वजह से अब बिना किसी ठोस सबूत के नया पैन कार्ड नहीं बनेगा.
इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
नए नियमों के अनुसार, अब नया पैन कार्ड बनवाने के लिए आपको अपनी जन्म तिथि (डेट ऑफ बर्थ) का प्रमाण देना होगा. इसके लिए आप अपनी 10वीं की मार्कशीट या जन्म प्रमाणपत्र (बर्थ सर्टिफिकेट) दे सकते हैं. इसके अलावा, वोटर आईडी कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस भी पहचान के लिए मान्य होंगे. अगर आपके पास इन दस्तावेजों में से कोई दस्तावेज नहीं है, तो घबराने की बात नहीं है. आपके पास दूसरे ऑप्शन भी उपलब्ध हैं. आप मजिस्ट्रेट द्वारा साइन किया हुआ शपथ पत्र लगा सकते हैं.
पुराने फॉर्म मान्य नहीं होंगे
इसके अलावा, 1 अप्रैल 2026 से पुराने पैन एप्लीकेशन किसी भी तरह से मान्य नहीं होंगे. अगर आपने पहले से इन पुराने फॉर्म को भरा है, तो आज ही इन्हें पूरा करके जमा कर दें नहीं तो कल से ये किसी काम के नहीं रहेंगे. कल से नया पैन कार्ड बनवाने के लिए नया फॉर्म दिया जाएगा, जो कि पूरी तरह से वैध (Valid) होगा.
आधार कार्ड का नाम ही पैन कार्ड पर छपेगा
नाम को लेकर भी सरकार की तरफ से जरूरी नियम लागू किया गया है. अब आप पहले की तरह पैन कार्ड पर अपने हिसाब से नाम नहीं लिखवा सकेंगे. आपके आधार कार्ड में जो नाम होगा वही नाम पैन कार्ड में भी दर्ज किया जाएगा. इसमें आपको बदलाव का कोई भी ऑप्शन नहीं मिलेगा. यह नियम इसलिए लागू किया गया है ताकि डेटा लीक की समस्या को रोका जा सके. यह नियम टैक्स चोरी और फर्जीवाड़े पर रोक लगाने में बहुत मददगार साबित होगा.