PM Kisan 23rd Installment Update: पीएम किसान को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन जारी होगी 23वीं किस्त, जानिए कैसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan 23rd Kist Date: अब तक इस योजना की 22 किस्तें जारी हो चुकी हैं, वहीं अब करोड़ों किसान 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम की है. क्योंकि पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त को लेकर एक बहुत बड़ी जानकारी सामने आई है.
PM Kisan 23rd Installment Update

पीएम किसान की 23वीं किस्त इस दिन जारी होगी

PM Kisan 23rd Installment Release Date Status Check: भारत सरकार देश के सभी राज्यों में कई ऐसी सरकारी योजनाएं चला रही है, जिसका सीधा लाभ आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब व्यक्तियों को होता है. ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना. इस योजना के तहत केंद्र सरकार देश के गरीब किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है. पीएम किसान योजना के अंतर्गत सरकार साल भर में 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि सीधे किसानों के खातों में जमा करती है.

अब तक इस योजना की 22 किस्तें जारी हो चुकी हैं, वहीं अब करोड़ों किसान 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम की है. क्योंकि पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त को लेकर एक बहुत बड़ी जानकारी सामने आई है. तो आइए जानते हैं कि सरकार 23वीं किस्त कब जारी कारेग.

जानिए कैसे करें स्टैटस चेक?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in खोलें.
  • वेबसाइट के होमपेज पर Know Your Status ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number) दर्ज करें.
  • स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड सही-सही भरें.
  • इसके बाद Get Data बटन पर क्लिक करें.
  • अब आपके सामने स्टेटस खुल जाएगा, जहां आप देख सकते हैं कि आपकी अगली किस्त पास हुई है या नहीं.

ये भी पढ़ें-क्या आयुष्मान भारत योजना में मिलेगा हीटवेव और लू का इलाज? जानिए क्या कहता है नियम, कब मिलता है पूरा फायदा

कब जारी होगी पीएम किसान की 23वीं किस्त?

  • पीएम किसान योजना के नियमों के तहत सरकार किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद देती है, जिसे हर चार महीने के अंतराल पर तीन बराबर किस्तों (2-2 हजार रुपये) में जारी किया जाता है.
  • योजना की 22वीं किस्त मार्च 2026 में जारी की जा चुकी है, इसलिए नियमानुसार अगली किस्त चार महीने बाद यानी जून में आनी चाहिए.
  • हालांकि, ऐसी संभावना है कि सरकार इस 23वीं किस्त का पैसा जून के आखिरी दिनों में या जुलाई की शुरुआत में ट्रांसफर कर सकती है, लेकिन फिलहाल इसकी तारीख को लेकर कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है.

ज़रूर पढ़ें