SBI Bank Holiday 2026: SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर! लगातार 6 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें क्या है वजह

SBI Bank Holiday 2026: अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई काम पेंडिंग है, तो उसे फटाफट आज ही निपटा लें. जानकारी के अनुसार, 23 मई से 28 मई 2026 तक SBI बैंक बंद रहेगा. ऐसे में अगर आप इस दौरान किसी काम से बैंक जाते हैं, तो आपका कोई भी काम नहीं हो पाएगा.
SBI Bank Holiday 2026

एसबीआई बैंक हॉलिडे 2026

SBI Bank Holiday 2026: अगर आप भी बैंक से जुड़े किसी काम के लिए बैंक जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो जरा रुकिए. क्योंकि देश का सबसे बड़ा बैंक SBI कल से एक-दो दिन नहीं बल्कि पूरे छह दिनों के लिए बंद रहने वाला है. अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई काम पेंडिंग है, तो उसे फटाफट आज ही निपटा लें. जानकारी के अनुसार, 23 मई से 28 मई 2026 तक SBI बैंक बंद रहेगा. ऐसे में अगर आप इस दौरान किसी काम से बैंक जाते हैं, तो आपका कोई भी काम नहीं हो पाएगा और आपको बेवजह परेशानी उठानी पड़ सकती है. आइए जानते हैं कि आखिर SBI बैंक इतने दिनों तक क्यों बंद रहेगा.

6 दिनों के लिए क्यों बंद रहेगा SBI बैंक?

कल से छह दिनों तक SBI बैंक बंद रहने के पीछे कई वजहें हैं. इनमें वीकेंड, कर्मचारियों की हड़ताल और बकरीद की छुट्टियां शामिल हैं.

तारीखवजह
23 मईचौथा शनिवार (नियमित अवकाश)
24 मईरविवार (साप्ताहिक अवकाश)
25 मईSBI स्टाफ की हड़ताल
26 मईSBI स्टाफ की हड़ताल
27 मईबकरीद (अधिकांश राज्यों में)
28 मईबकरीद (कुछ राज्यों में), जम्मू-कश्मीर में दोनों दिन छुट्टी

SBI के कर्मचारी क्यों हड़ताल कर रहे?

बता दें कि देशभर में SBI के कर्मचारी अपनी 16 मांगों को लेकर हड़ताल पर जा रहे हैं. ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन All India State Bank of India Staff Federation (AISBISF) की ओर से हड़ताल की जानकारी दी गई है. कर्मचारियों की इन 16 मांगों में उनके अधिकारों की रक्षा और बेहतर कार्य परिस्थितियों की व्यवस्था जैसी बातें शामिल हैं. SBI के नियमित कर्मचारियों की इस हड़ताल का असर देशभर में देखने को मिल सकता है.

ये भी पढ़ें-क्या सुकन्या समृद्धि योजना में 21 साल से पहले भी निकाल सकते हैं पैसा? जानें सरकार के नियम और शर्ते

ऑनलाइन सेवाएं बंद नहीं होंगी

हालांकि, कर्मचारियों की हड़ताल और छह दिनों की छुट्टियों के बावजूद ऑनलाइन सेवाएं बंद नहीं होंगी. ये सेवाएं पहले की तरह ही चलती रहेंगी. आप UPI की मदद से पैसे भेज और ट्रांसफर कर सकते हैं. इसके अलावा, कैश निकालने के लिए ATM भी चालू रहेंगे. वहां जाकर आप आसानी से पैसे निकाल सकते हैं और अपने जरूरी काम पूरे कर सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें