सोनी ने लॉन्च किया गर्दन में पहनने वाला कूलर, एक बार चार्ज करने पर 10 घंटे तक देगा ठंडक, जानिए कीमत

Sony Reon Pocket Pro Plus: इस डिवाइस में एक खास एग्जॉस्ट वेंट भी दिया गया है, जो शरीर से निकलने वाली गर्म हवा को बाहर की तरफ भेजता है. इसके साथ एक छोटा फैन भी मौजूद है, जो हवा का सही बहाव बनाए रखता है. यूजर्स इसे मोबाइल ऐप के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं.
Sony Reon Pocket Pro Plus

Sony Reon Pocket Pro Plus कूलर

Sony Reon Pocket Pro Plus: भीषण गर्मी में अक्सर लोगों के मन में यह ख्याल आता है कि काश ऐसा छोटा कूलर होता, जिसे कहीं भी आसानी से साथ लेकर चला जा सके. अब Sony ने इसी सोच को हकीकत में बदल दिया है. कंपनी ने ‘Reon Pocket Pro Plus’ नाम का एक खास पहनने वाला कूलर लॉन्च किया है. यह सामान्य कूलर या एसी से बिल्कुल अलग है, क्योंकि इसे गर्दन में पहनकर इस्तेमाल किया जाता है. यह डिवाइस शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है, ताकि तेज गर्मी में भी कुछ राहत महसूस हो सके.

क्या भारत में उपलब्ध है यह कूलर?

  • Sony का यह नया डिवाइस पिछले साल लॉन्च हुए प्रो मॉडल का अपग्रेडेड वर्जन माना जा रहा है.
  • इसमें पहले से बेहतर कूलिंग और नया डिजाइन दिया गया है.
  • कंपनी ने पहली बार इस तरह का प्रोडक्ट साल 2019 में लॉन्च किया था. हालांकि, अभी तक Sony ने इस गैजेट को भारत में लॉन्च नहीं किया है.
  • माना जा रहा है कि भारत जैसे ज्यादा गर्म देशों में यह डिवाइस लोगों के काफी काम आ सकता है.

Reon Pocket Pro Plus कूलर कैसे काम करता है?

  • Reon Pocket Pro Plus शरीर को ठंडा करने के लिए ‘Peltier Effect’ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है.
  • इसमें एक खास मेटल प्लेट लगी होती है, जो गर्दन के पीछे टिकी रहती है.
  • बिजली मिलने पर यह प्लेट ठंडी हो जाती है और सीधे शरीर को ठंडक पहुंचाती है.
  • आसान भाषा में समझें तो यह एक छोटे इलेक्ट्रॉनिक आइस पैक की तरह काम करता है.
  • इसे USB Type-C पोर्ट से चार्ज किया जाता है.

एक बार चार्ज करने पर 10 घंटे तक चलेगा

इस डिवाइस में एक खास एग्जॉस्ट वेंट भी दिया गया है, जो शरीर से निकलने वाली गर्म हवा को बाहर की तरफ भेजता है. इसके साथ एक छोटा फैन भी मौजूद है, जो हवा का सही बहाव बनाए रखता है. यूजर्स इसे मोबाइल ऐप के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं, लेकिन यह अपने आप भी काम करने में सक्षम है. कंपनी का दावा है कि यह वियरेबल कूलर एक बार चार्ज करने पर करीब 10 घंटे तक चल सकता है.

ये भी पढ़ें-Vivo New 5G phone Launch: Vivo का नया 5G फोन लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

Reon Pocket Pro Plus कूलर की कीमत कितनी है?

फिलहाल Reon Pocket Pro Plus केवल UK और यूरोप के कुछ बाजारों में उपलब्ध है. UK में इसकी कीमत 199 पाउंड यानी करीब 25 हजार रुपये रखी गई है. Sony ने अभी यह नहीं बताया है कि इसे भारत और दूसरे देशों में कब लॉन्च किया जाएगा.

ज़रूर पढ़ें