टाटा ने लॉन्च की नई Tiago 2026, 6 एयरबैग के साथ पेट्रोल-CNG और EV भी, जानें कीमत

New Tata Tiago Price: बता दें कि इसकी सबसे खास बात यह है कि Tata Tiago अपने सेगमेंट की पहली कार है, जो पेट्रोल, सीएनजी (CNG) और ईवी (EV) पावरट्रेन ऑप्शन के साथ आती है. इसके अलावा, इस कार में सेफ्टी और लग्ज़री फीचर्स का विशेष ध्यान रखा गया है.
Tata Tiago Car 2026

Tata Tiago 2026 कार

Tata Tiago New Features: अगर आप भी बहुत दिनों से कार खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन महंगाई और ज़्यादा कीमत की वजह से नहीं खरीद पाए हैं, तो यह खबर आपके लिए है. दरअसल, टाटा मोटर्स ने हाल ही में बहुत कम कीमत और लग्ज़री फीचर्स वाली Tiago कार मार्केट में लॉन्च कर दी है. यह छोटी सी दिखने वाली कार किसी लग्ज़री कार से कम नहीं है. बता दें कि इसकी सबसे खास बात यह है कि Tata Tiago अपने सेगमेंट की पहली कार है, जो पेट्रोल, सीएनजी (CNG) और ईवी (EV) पावरट्रेन ऑप्शन के साथ आती है. इसके अलावा, इस कार में सेफ्टी और लग्ज़री फीचर्स का विशेष ध्यान रखा गया है. कंपनी ने इस कार की कीमत बहुत ही कम रखी है, ताकि इसे खरीदना आसान हो और ग्राहकों की जेब पर असर न पड़े. आइए जानते हैं Tata Tiago के शानदार फीचर्स और इसकी कीमत के बारे में.

Tata Tiago 2026 की कीमत कितनी है?

  • Tata Tiago 2026 को कंपनी ने भारत में 4.69 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है.
  • यह कीमत इसके बेस मॉडल की है. पेट्रोल वेरिएंट का टॉप मॉडल 7.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाता है.
  • अगर सीएनजी मॉडल की बात करें तो इसकी कीमत 5.79 लाख रुपये से शुरू होकर 7.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है.
  • वहीं इलेक्ट्रिक वर्जन यानी Tiago EV 2026 की कीमत 6.99 लाख रुपये से शुरू होती है.
  • Tiago EV को Battery as a Service (BaaS) ऑप्शन के साथ भी खरीदा जा सकता है.
  • इस स्कीम में कार की शुरुआती कीमत लगभग 4.69 लाख रुपये तक कम हो जाती है क्योंकि बैटरी अलग सर्विस मॉडल में आती है.

नई Tiago में क्या खास है?

  • नई Tiago को पहले से ज्यादा सुरक्षित और बेहतर बनाया गया है.
  • इसमें अब 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं. साथ ही मजबूत हाई-स्ट्रेंथ मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है जिससे कार की सेफ्टी बढ़ती है.
  • कंपनी का कहना है कि इस कार को खराब और ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर भी आसानी से चलाने के लिए डिजाइन किया गया है.
  • इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे आधुनिक फीचर्स मिलते हैं.
  • इसके AMT वेरिएंट में पैडल शिफ्ट और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जिससे ड्राइविंग और आसान हो जाती है.
  • कुल मिलाकर इसमें कई ऐसे फीचर्स हैं जो ड्राइवर को बेहतर आराम और भरोसा देते हैं.

Tiago EV 2026 में क्या नया है?

  • नई Tiago EV में रेंज की चिंता को कम करने पर खास ध्यान दिया गया है.
  • कंपनी ने इसमें बेहतर बैटरी और अपडेटेड फीचर्स दिए हैं. इसकी बैटरी पर लाइफटाइम वारंटी भी मिलती है.
  • इसे फास्ट चार्जिंग से लगभग 30 मिनट में काफी हद तक चार्ज किया जा सकता है.
  • इसमें कई तरह के चार्जिंग ऑप्शन भी दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें-WhatsApp ला रहा नया Hidden Message फीचर, अब सेंसिटिव कंटेंट रहेगा पूरी तरह से, जानें कैसे करेगा काम

जानें इंजन और पावर

  • Tiago में 1.2 लीटर का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 86 HP पावर देता है.
  • CNG वर्जन में यही इंजन लगभग 75.5 HP पावर देता है.
  • यह कार मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ आती है. इसका मुकाबला मुख्य रूप से Maruti WagonR, Celerio और Hyundai i10 जैसी कारों से होता है.

ज़रूर पढ़ें