3 शादी, करोड़ों का हेरफेर, चपरासी की करतूत जान हो जाएंगे हैरान, साली-सास समेत 7 गिरफ्तार
3 शादी, करोड़ों का हेरफेर, चपरासी की करतूत जान हो जाएंगे हैरान
UP News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में करोड़ों का घोटाला उजागर हुआ है. इस मामले में अब तक 7 महिलाओं की गिरफ्तारी भी हुई है. इस घोटाले को जिसने भी सुना, हैरान रह गया, क्योंकि इस घोटाले का मास्टरमाइंड कोई अधिकारी लेवल का आदमी नहीं, बल्कि एक चपरासी है. जिसने अपने सगे रिश्तेदारों के खातों पर करोड़ों रुपए की रकम ट्रांसफर कर दी. जानें क्या है पूरा मामला?
यह मामला पीलीभीत जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक यानी DIOS कार्यालय का है. जहां पर तैनात एक चपरासी ने अपने कारनामों से हर किसी को हैरान कर दिया. चपरासी इल्हाम श्म्सी उर्फ रहमान ने करोड़ों रुपए का घोटाला कर कई महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए. हालांकि पुलिस ने करीब 5 करोड़ 50 लाख रुपए से ज्यादा की रकम फ्रीज करा दी. यह करीब 8 करोड़ रुपए से ज्यादा का घोटाला है.
7 सालों में किया करोड़ों का हेरफेर
चपरासी सिर्फ पैसों के घोटाले को लेकर ही चर्चा में नहीं आया है. उसने तीन शादियां भी कर रखी हैं. DIOS ऑफिस में चपरासी करीब 7 सालों से काम कर रहा था. उसे सबकुछ पता चल गया था कि सिस्टम में कहां खामियां हैं और वह उसी का फायदा उठाते हुए करोड़ों रुपए का घोटाला कर दिया. सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि आखिर यह खेल जब 2018 से चल रहा है तो फिर किसी को भनक कैसे नहीं लगी. हालांकि मामला सामने आते ही पुलिस ने चपरासी और उसकी पत्नी अर्शी खातून के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया.
ये भी पढ़ेंः 55 साल के प्रधान 22 साल की महिला के साथ फरार? वापस लौटी पत्नी ने पति के दावों की पोल, जानें पूरा मामला
सास-साली समेत 7 गिरफ्तार
मामला दर्ज होने के बाद जब जांच की गई तो चौंकाने वाले खुलासे सामने आए. जांच में पाया गया कि आरोपी चपरासी ने कई फर्जी आईडी और टोकन जनरेशन के माध्यम से अलग-अलग खातों पर पैसे भेजे हैं. हालांकि पुलिस ने तुरंत ही 53 ऐसे खातों की पहचान कर ली और करीब 5 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि को फ्रीज कर दिया. इस मामले में 7 महिलाओं की गिरफ्तारी हुई है. जिसमें 3 आरोपी उसकी पत्नियां हैं. फिलहाल, बड़े लेवल पर घोटाले की जांच की जा रही है.