कीमती सामान, लाखों की नकदी, सोने के गहने… राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपियों के घर पुलिस की रेड, क्या-क्या मिला?

Ram Mandir Ayodhya: रविवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी टिन्नू यादव के घर पर रेड मारी है. टिन्नू यादव के साथ ही सभी आठों आरोपियों के घर पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की है. जानें किसके घर से क्या मिला?
Ram Mandir Ayodhya

अयोध्या राम मंदिर

Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर अयोध्या में चढ़ावा चोरी का मामला सुर्खियों में है. इस मामले की एसआईटी की जांच रिपोर्ट के बाद 8 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस जांच और तेज हो गई है. आज रविवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी टिन्नू यादव के घर पर रेड मारी है. टिन्नू यादव के साथ ही सभी आठों आरोपियों के घर पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की है. यहां जानें पुलिस को इस दौरान क्या-क्या मिला?

जानकारी के मुबातिक, पुलिस की टीम ने रविवार की सुबह करीब 8 बजे एक साथ सभी आरोपियों के घर पर दबिश दी थी. आरोपी अविनाश शुक्ला, लव कुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, रमाशंकर मिश्रा, रामाशंकर यादव उर्फ टीन्नू यादव, मनीष यादव और सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, कमलेश पांडेय के घर एक साथ हुई छापेमारी हुई. जिसमें टिन्नू यादव के घर से लग्जरी सामानों का जखीरा मिला. इसके साथ ही महंगे मोबाइल फोन और महंगी घरेलू वस्तुएं, लाखों रुपए की कीमत के ज्वेलरी के साथ निवेश के भी दस्तावेज मिले हैं.

79 लाख 85 हजार रुपए बरामद

अनुकल्प मिश्रा के घर से पुलिस को कीमती सामान मिला है. इसके साथ ही परिजनों के भी बैंक खातों की डिटेल ली गई है. पुलिस ने आरोपियों के घर से लगभग 79 लाख 85 हजार रुपए बरामद किए हैं. फिलहाल, पुलिस को आरोपियों के घर से कितनी प्रॉपर्टी मिली है. अभी इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.

ये भी पढ़ेंः ‘अयोध्या के पटवारी’ चंपत राय का संघ में कैसे बढ़ा कद? अब राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में उठे कई सवाल

नृपेंद्र मिश्रा के CEO बनने की चर्चा

बता दें, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा ने एफआईआर के बीच अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. हालांकि, अभी तक दोनों के नाम पर एफआईआर नहीं हुई है. वहीं आरोपियों को लेकर भी लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. खबर यह भी है कि ट्रस्ट को भंग किया जा सकता है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है. नृपेंद्र मिश्रा को ट्रस्ट का नया सीईओ भी नियुक्त किए जाने की चर्चा है.

ज़रूर पढ़ें