बीच मजधार में फंसा बांग्लादेशी घुसपैठिया, दोनों देशों की सेनाओं ने घेरा, बन गई तनाव की स्थिति

Bangladeshi Infiltrator Stuck Zero Line: मेघायल के साउथ वेस्ट गारो हिल्स जिले में इंटरनेशनल बॉर्डर पर एक बांग्लादेशी व्यक्ति को लेकर तनाव की स्थिति बन गई है.
Bangladeshi Infiltrator Stuck Zero Line

बीच मजधार में फंसा बांग्लादेशी घुसपैठिया

BSF BGB Standoff Continues: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनने के बाद बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालने की कार्रवाई की जा रही है. भारी संख्या में बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़कर उनके देश भेजा जा रहा है. यह कार्रवाई न सिर्फ बंगाल में बल्कि देशभर में की जा रही है. जिसकी वजह से भारत और बांग्लादेश के बीच इंटरनेशनल बॉर्डर पर तनाव की स्थिति बन गई है. कथित तौर पर बीएसएफ (BSF) द्वारा भेजे गए बांग्लादेशी व्यक्ति को बांग्लादेश की सेना ने स्वीकार करने से इनकार कर दिया है, जिसकी वजह से वह बीच में फंस गया.

मेघायल के साउथ वेस्ट गारो हिल्स जिले में इंटरनेशनल बॉर्डर पर एक बांग्लादेशी व्यक्ति को लेकर तनाव की स्थिति बन गई है. क्योंकि उसे भारत में अवैध रूप से एंट्री करने के आरोप में पकड़कर वापस भेज दिया गया, लेकिन बांग्लादेशी उसे स्वीकार नहीं कर रहे हैं. बीएसएफ ने युवक को हिरासत में लेने के बाद अपनी प्रोसेस के तहत सीमा पार भेजने की कार्रवाई की थी.

जीरो लाइन पर फंसा युवक

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक युवक से संदिग्ध के तौर पर बीएसएफ ने पूछताछ की, जिसमें युवक ने अपने आप को बांग्लादेशी होना बताया. बांग्लादेशी होने की वजह से बीएसएफ ने उसे अपने देश से बाहर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी और सीमा पार भेज दिया. लेकिन बांग्लादेश (BGB) ने उसे हिरासत में लेने और अपने यहां रखने से मना कर दिया, जिसकी वजह से जीरो लाइन पर फंस गया.

ये भी पढ़ेंः स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाज पर अमेरिका का हमला, चीफ इंजीनियर समेत तीन भारतीय नाविकों की मौत

दोनों देशों ने कार्रवाई से किया इनकार

इस घटना के सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं. हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है. फिलहाल, घटना को लेकर न तो बीएसएफ और न ही बीजीबी की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया गया है. दोनों देश कार्रवाई से बचते नजर आ रहे हैं.

ज़रूर पढ़ें