6 महीने की सैलरी, फ्री मैकबुक… Canva में छंटनी के बाद कंपनी का ऑफर
Canva में छंटनी के बाद कंपनी ने कर्मचारियों को दिया ऑफर
Six Month Salary Offer: आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस (AI) का प्रभाव अब कर्मचारियों पर दिखाई देने लगा है. Canva कंपनी ने भी अपने कर्मचारियों की बड़े लेवल पर छंटनी का ऐलान कर दिया है. जिसमें करीब 22 प्रतिशत कर्मचारी शामिल हैं. हालांकि, कंपनी ने छंटनी का तरीका थोड़ा अलग निकाला है, जो नौकरी गंवाने वाले कर्मचारियों के लिए मददगार साबित हो सकता है. हालांकि, ऐसा नहीं है कि सिर्फ Canva ने ही छंटनी करने की बात कही है. इससे पहले भी कई IT कंपनियां अपने कर्मचारियों की बड़े स्तर पर छंंटनी कर चुकी हैं.
Canva में एआई के बढ़ते खर्च और ऑटोमेशन के चलते बहुत बड़ा बदलाव होने जा रहा है. जिसका खामियाजा कंपनी के करीब 22 प्रतिशत कर्मचारियों को भुगतना पड़ेगा. कंपनी के सीईओ ने अपने कर्मचारियों को मेल कर बताया कि कंपनी काफी मुश्किल समय से गुजर रही है, जिसकी वजह से कुछ कर्मचारियों को परेशानी हो सकती है. मैं उनकी परेशानी और दुख के लिए माफी चाहता हूं.
22 प्रतिशत कर्मचारियों के छंटनी की तैयारी
Canva अपने कुल कर्मचारियों के 22 प्रतिशत यानी 1,271 एंप्लॉय की छंटनी करने की तैयारी की है. सीईओ के मुताबिक, 37 देशों में करीब 5,700 कर्मचारी हैं. जिसमें भारत के भी कई कर्मचारी शामिल हैं. कंपनी ने भले ही छंटनी की तैयारी की है, लेकिन कर्मचारियों का भी ध्यान रखा गया है. कंपनी के मुताबिक छंटनी के दौरान फ्री मैकबुक, 6 महीने की सैलरी और एक साल के लिए फ्री में प्रीमियम लिंक्डइन सपोर्ट दिया जाएगा.
लैपटॉप भी देगी कंपनी
कंपनी का मानना है कि कई ऐसे एंप्लॉय होते हैं, जिनके पास खुद का लैपटॉप भी नहीं है. ऐसे में कंपनी ने निर्णय लिया है कि जो भी लैपटॉप कर्मचारियों के पास है, वे अपने पास ही रखें. हालांकि, कंपनी छंटनी से पहले टैलेंट एक्वाजिशन टीम से रिव्यू कराएगी. इसके बाद ही निर्णय लिया जाएगा कि कंपनी से किसकी-किसकी छुट्टी करनी है?


