‘धुरंधर 2’ रिलीज के बाद भारतीय जासूसों की धरपकड़ में जुटा पाकिस्तान? क्या है Viral Video का सच

Pakistan: सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा कि 'धुरंधर 2' फिल्म रिलीज के बाद पाकिस्तान ने अचानक से लोगों की तलाशी शुरू कर दी है है. भारतीय जासूसों की धरपकड़ में पाकिस्तान जुट गया है.
Dhurandhar 2 Ke Baad Pakistan me Mahaul

धुरंधर 2 को लेकर पाकिस्तान में क्या है माहौल

Pakistan: हाल ही में रिलीज हुई बालीवुड फिल्म ‘धुरंधर 2’ की काफी चर्चा है. यह चर्चा न सिर्फ भारत बल्कि दुश्मन देश पाकिस्तान में की जा रही है. सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिसको लेकर दावा किया जा रहा कि फिल्म रिलीज के बाद पाकिस्तान पुलिस ने अचानक से लोगों की तलाशी शुरू कर दी है. भारतीय जासूसों की धरपकड़ में पाकिस्तान जुट गया है. ‘धुरंधर 2’ फिल्म में दिखाया गया है कि हमजा नाम का व्यक्ति एक जासूस है, जो पाकिस्तान में रहकर जासूसी करता है.

सोशल मीडिया पर वैसे तो धुरंधर फिल्म को लेकर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. ऐसा ही एक वीडियो है, जिसमें कुछ पुलिसवाले, सड़क किनारे खड़े एक बुजुर्ग को नींद से उठाकर उसकी तलाशी लेते हैं. इस वीडियो को दीपक शर्मा नाम के एक एक्स यूजर ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, धुरंधर 2 से पाकिस्तान में फैला इन्फेक्शन पाकिस्तान के ल्यारी छेत्र में पाकिस्तानी भारतीय Raw एजेंट्स को ढूंढने के चक्कर में वहां के लोकल मुस्लिमों को ढूंढ-ढूंढ कर मार रहे. अब तक शक के आधार पर 7 मुस्लिम मारे जा चुके हैं लेकिन वहां का मीडिया इन खबरों को नहीं दिखा रहा है…गजब”

वहीं एक और एक्स यूजर अरुण यादव कोसली ने लिखा, “धुरंधर 2 के बाद पूरे पाकिस्तान में डर का माहौल है. हर पाकिस्तानी को शक की नजरों से देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ेंः सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे रिंकू सिंह, CM योगी से लेना था लेटर, जानें वजह

क्या है सच्चाई?

मीडिया रिपोर्ट की मानें, तो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो काफी पुराने हैं. इस तरह से वीडियो पहले भी वायरल हो चुके हैं. वायरल वीडियो का धुरंधर से कोई लेना देना नहीं है. सोशल मीडिया पर लोग कहानियां बना रहे हैं. वहीं पाकिस्तान में इस फिल्म को लेकर राजनेता से इंफ्लूएंसर तक झूठ और भ्रामक बता रहे हैं.

ज़रूर पढ़ें