डोनाल्ड ट्रंप फिर ईरान के निशाने पर? इजरायल ने खुफिया रिपोर्ट में अमेरिका को दी सतर्क रहने की सलाह

Donald Trump Assassination: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. दोनों ही देश एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं. पिछले दिनों हुआ सीजफायर भी अब खत्म हो चुका है. इसके बाद से ही हमले एक बार फ‍िर तेज हो चले हैं. इन सब के बीच एक रिपोर्ट […]
डोनाल्‍ड ट्रंप

डोनाल्‍ड ट्रंप

Donald Trump Assassination: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. दोनों ही देश एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं. पिछले दिनों हुआ सीजफायर भी अब खत्म हो चुका है. इसके बाद से ही हमले एक बार फ‍िर तेज हो चले हैं. इन सब के बीच एक रिपोर्ट ने पूरी दुनिया में सनसनी फैला दी है.

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इजरायल की तरफ से अमेरिका को एक खुफिया जानकारी शेयर की गई है. इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान की तरफ से अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की हत्या की साजिश रची गई है. इस रिपोर्ट के आने के बाद से ही दोनों देशों में तल्‍खी तेज हो चली है.

रिपोर्ट में क्‍या-क्‍या आया सामने?

वॉल स्ट्रीट जर्नल और सीएनएन की रिपोर्ट की मानें तो इजरायली खुफिया एजेंसियों ने इस हफ्ते अमेरिकी अधिकारियों को ईरान के इस प्लान की जानकारी दी थी. इसके साथ ही सतर्क रहने को भी कहा था. रिपोर्ट में कहा गया था कि ईरान एक खास प्‍लान पर काम कर रहा है. इसलिए सभी को अलर्ट रहने की जरूरत है. हालांकि इस रिपोर्ट को लेकर अमेरिकी एजेंसियों की तरफ से अब तक आधिकारिक तौर पर नहीं कहा गया है. लेकिन, इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद अब लोग ट्रंप के बयान नोट‍िस कर रहे हैं.

ट्रंप ने सीजफायर खत्म करते हुए कहा था कि ईरान की तरफ से उन्हें धोखा दिया गया है. यही वजह है कि सीजफायर खत्म किया जाता है. इसके साथ ही यह भी कहा गया था कि वह ईरान की हिटलिस्ट में सबसे ऊपर हैं. इस तरह के बयानों को खुफिया रिपोर्ट से ही जोड़कर देखा जा रहा है.

बदले की आग में जल रहा ईरान?

इजरायल की तरफ से जो रिपोर्ट अमेरिका को दी गई है. उसमें साल 2020 की कार्रवाई का भी जिक्र किया गया है. जिसमें कहा गया है कि 2020 में अमेरिकी ड्रोन हमले में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) की कुद्स फोर्स के कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी की मौत के बाद से ही ईरान लगातार ट्रंप के खिलाफ बदले की बात करता रहा है. हाल ही में मारे गए ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के जनाजे के दौरान भी ट्रंप के खिलाफ नारे लगाए गए थे. यही वजह है कि इस खुफिया रिपोर्ट को अमेरिका भी हलके में नहीं ले रहा है.

राष्ट्रपति ट्रंप भी ऐलान कर चुके हैं कि ईरान के साथ बातचीत खत्म हो गई है और ये कि वे ईरान से आगे कोई बात नहीं करना चाहते हैं. इसका मतलब साफ है कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा है यह तनाव फिलहाल खत्म होने वाला नहीं है.

ये भी पढ़ें:US-Iran के बीच सीजफायर खत्म! अमेरिकी हमलों से दहला ईरान, एक साथ कई शहरों में धमाके

ज़रूर पढ़ें