‘अभी ईरान के साथ कुछ भी फाइनल नहीं…’, ट्रंप की नई धमकी, कहा- बात नहीं माने तो फिर गिराएंगे बम
डोनाल्ड ट्रंप
Trump on Iran US Deal: ईरान और अमेरिका के बीच फरवरी में शुरू हुई जंग जून में जाकर पूरे तरीके से रुकी है. जंग खत्म होने का ऐलान भी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से किया गया था. इसमें उन्होंने कहा था कि ईरान ने उनकी सभी शर्तों को मान लिया है. अब अपने ही बयान से ट्रंप एक बार फिर पलटते नजर आ रहे हैं.
G7 में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सीसी से मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच फिलहाल सिर्फ मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) हुआ है और अभी कई बातें तय होना बाकी हैं.
ट्रंप ने कहा कि ईरान ने हमारी शर्तें नहीं मानीं तो फिर से बमबारी करेंगे. ट्रंप के बयान से साफ है कि आने वाले दिनों में कुछ भी हो सकता है. मतलब यह कि जंग दोबारा शुरू भी हो सकती है. ट्रंप ने ईरान को धमकी दी, ‘अगर उन्होंने ढंग से बर्ताव नहीं किया तो हम सीधे उनके सिर पर बम गिराएंगे.
G7 देशों ने किया शांति का समर्थन
G7 देशों ने अमेरिका-ईरान के बीच समझौते का समर्थन किया है. बैठक में नेताओं ने पीस डील को क्षेत्रीय स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण बताया. इससे साफ है कि पूरी दुनिया चाहती है कि दोनों देशों के बीच शांति हो जाए. लेकिन ट्रंप के इस तरह के बयान शांति पर सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं.
ट्रंप का दावा है कि इतिहास में कोई भी अमेरिकी राष्ट्रपति ईरान पर उनके जितना सख्त नहीं रहा. जिस तरह से उन्हें सख्ती से काम लिया है. अगर ऐसा पहले होता तो इस तरह के हालात पैदा ही नहीं होते. उन्होंने कहा कि ईरान पिछले 47 सालों से अमेरिका को ठगता रहा. हमने ईरान की नौसेना, वायुसेना और पूरे सैन्य सिस्टम को तबाह कर दिया है,
ट्रंप कहा था जल्द दस्तावेज करेंगे सार्वजनिक
डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि अगले कुछ दिनों में अमेरिका-ईरान समझौते का पूरा दस्तावेज सार्वजनिक करेंगे. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कर समझौते को शब्द-दर-शब्द पढ़कर भी सुनाएंगे, ताकि उसकी सही जानकारी सामने आ सके. अब उनके इस बयान पर भी संशय पैदा हो रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि ईरान भी अपनी कई शर्तों पर अड़ा हुआ है.