‘ईरान पागल, परमाणु हथियार नहीं हासिल करने देंगे’ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा- उनके पास आखिरी मौका

Trump Warning On Iran Nukes: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान का जिक्र करते हुए कहा कि उनके पास ऐसी मिसाइलें हैं, जो यूरोप तक पहुंच सकती हैं, लेकिन हम तक नहीं पहुंच सकती.
Donald trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Iran Crazy Last Chance Remark: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज गुरुवार की सुबह एक बार फिर बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने ईरान को लेकर कहा कि अगर अमेरिकी सेना कोई ठोस कदम उठाती है, तो वह निश्चित रूप से पिकएक्स माउंटेन पर हमला करेगी. ट्रंप ने दावा करते हुए कहा कि उनकी सेना पूरी तरह से तबाह हो चुकी है. वायु सेना और नौसेना खत्म हो गई है. जानें ट्रंप ने क्या-कुछ कहा?

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान का जिक्र करते हुए कहा कि उनके पास ऐसी मिसाइलें हैं, जो यूरोप तक पहुंच सकती हैं, लेकिन हम तक नहीं पहुंच सकती. ऐसी स्थिति में, ईरान इजराइल और मध्य पूर्व के अन्य देशों पर परमाणु हथियार दाग सकता है, जिससे भारी परमाणु तबाही मच सकती है. ट्रंप ने ईरान को पागल कहते हुए कहा कि हम उन्हें परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देंगे.

ईरान को समझदारी दिखाने का मौका

ट्रंप ने कहा कि हमने ईरान के जिन परमाणु को नष्ट कर दिया था. उसका अभी तक वो कुछ नहीं कर पाए हैं. वहां पर कोई वास्तविक गतिविधि नहीं हो रही है. अगर अमेरिकी सेना कोई भी कदम उठाती तो निश्चित रूप से पिकएक्स माउंटेन पर हमला करती. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान को समझदारी दिखाने का मौका दिया है.

ईरानी नेताओं को पागल बताया

इस दौरान ट्रंप ने ईरानी नेताओं को पागल बोलते हुए कहा कि हम उन्हें परमाणु हथियार नहीं हासिल करने देंगे. ट्रंप के इस बयान के बाद ऐसा लग रहा है कि दोनों देशों के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ सकता है. फिलहाल, दोनों देशों के मध्यस्थता के बीच ऐसा बयान सियासी हलचल बढ़ा दिया है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें