Indore: इंदौर एयरपोर्ट से उड़ानों में बदलाव, समर शेड्यूल के बाद नवी मुंबई-जलगांव के लिए शुरू होगी नई फ्लाइट्स

Indore: यह शेड्यूल मार्च के आखिरी रविवार से अक्टूबर के अंतिम रविवार तक प्रभावी रहने वाला है. एयरपोर्ट 1 अप्रैल से एक बार फिर से 24 घंटे खुला रहने वाला है.
indore airport

इंदौर एयरपोर्ट

Indore News: 29 मार्च रविवार से इंदौर के देवी आहिल्‍याबाई होलकर एयरपोर्ट से अगले छह महीने के लिए समर शेड्यूल लागू होने जा रहा है. यह शेड्यूल मार्च के आखिरी रविवार से अक्टूबर के अंतिम रविवार तक प्रभावी रहने वाला है. एयरपोर्ट 1 अप्रैल से एक बार फिर से 24 घंटे खुला रहने वाला है. इसके बाद देर रात से उड़ानों का संचालन भी सामान्‍य रूप से शुरू किया जाएगा.

पुणे की देर रात वाली उड़ान फिर शुरू

इंडिगो पुणे से देर रात चलने वाली उड़ान फिर से शुरू करेगी. ये फ्लाइट रात ढाई बजे इंदौर पहुंचेगी और फिर दोबारा पुणे जाएगी. इस बार सिर्फ नवी मुंबई एयरपोर्ट और जलगांव के लिए नई उड़ाने शुरू हो रही है.वहीं फ्लाय 91 कंपनी जलगांव रूट से सेवा शुरू करेगी.

शारजाह उड़ान का रूट बदला

  • एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शाहरजाह उड़ान के लिए आबूधाबी रूट की परमिशन ली है. फिलहाल पश्च‍िम एशिया में युद्ध के कारण यह उड़ान बंद है.
  • नए शेड्यूल के हिसाब से जब भी सेवा शुरू होगी, तब इंदौर आने वाले यात्रियों को शारजाह से ही उड़ान लेनी पड़ेगी.

इन शहरों के लिए जारी रहने वाला है संचालन

दिल्‍ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पुणे, बैंगलुरु, अहमदाबाद जयपुर, जबलपुर, लखनऊ रायपुर, गोवा, गोंदिया, हैदराबाद, चंडीगढ़ और आबूधाबी के लिए उड़ाने संचालित रहने वाली है.

इंडिगो ने इन रूट को किया बंद

इंडिगो ने नासिक, उदयपुर, जोधपुर और जम्मू के लिए उड़ाने फिलहाल बंद कर दी हैं. इंडिगो ने इन रूट्स को शेड्यूल में शामिल नहीं किया है.

बाद में शुरू हो सकते हैं रूट्स

ट्रैवल एजेंटो का कहना है कि एयरलाइंस भविष्‍य में मांग के आधार पर कार्य कर रही है. एयरलाइंस इन रूट्स पर एक बार फिर उड़ानों को शुरू कर सकती है.

ये भी पढे़ं- MP में एक अप्रैल से घर और जमीन खरीदना होगा महंगा, नई प्रॉपर्टी गाइडलाइन को मिली मंजूरी

ज़रूर पढ़ें