Jabalpur: डुमना एयरपोर्ट को झटका! बंद होगी जबलपुर-इंदौर फ्लाइट, हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगा 186 सीटर विमान

Jabalpur News: डुमना एयरपोर्ट से जबलपुर-इंदौर होते हुए हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को 24 अक्टूबर से बंद करने का फैसला लिया गया है.
Jabalpur Airport (File photo)

जबलपुर एयरपोर्ट (फाइल फोटो)

Jabalpur News: जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट को एक बड़ा झटका लगा है. करीब साढ़े चार सो करोड़ रुपये की लागत के साथ बने इस एयरपोर्ट को दूसरा झटका है. जबलपुर से इंदौर होते हुए हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को 24 अक्टूबर से बंद करने का फैसला लिया गया है.

ठंडी के मौसम में जारी हुए विंटर शेड्यूल में इस उड़ान को कंपनी ने शामिल नहीं किया है. बता दें कि यह एकमात्र फ्लाइट थी जो जबलपुर और इंदौर के बीच चल रही थी. इस फ्लाइट के बंद होने से इंदौर जाने वाले यात्रियों को बड़ी परेशानी हो सकती है. इंदौर की यात्रा करने वाले लोगों को अब सड़क या फिर अन्‍य साधनों का सहारा लेना पड़ेगा.

फ्लाइट मेंटेनेंस के चलते संचालन किया बंद

हालांकि, इंडिगो अधिकारियों ने बताया कि छोटे एटीआर विमान के मेंटेनेंस के चलते जबलपुर से इंदौर जाने वाली इस फ्लाइट को बंद किया जा रहा है. डुमान एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए चलने वाली फ्लाइट में और इजाफा किया जा रहा है. इस रूट पर अभी के समय 78 सीटों का विमान उड़ान भरता है, लेकिन अब इसे बदलकर 186 सीटों का बड़ा एयरक्राफ्ट चलाने की तैयारी की जा रही है.

व्‍यापारियों पर पड़ेगा बंद का असर

फ्लाइट के बंद होने पर जबलपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्‍यक्ष प्रेम दुबे ने इसे शहर के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्‍होंने कहा कि इसका सीधा असर पर्यटन, व्‍यापार, शिक्षा और उद्योग पर भी पड़ेगा. उनका कहना है कि व्‍यापार की गतिविधियों में समय बहुत ही महत्वपूर्ण होता है. फ्लाइट के बंद होने से अब व्‍यापारियों को लंबी सड़क यात्रा का सफर तय करना होगा और जहां फ्लाइट से 2 घंटे का समय लगता था अब और अधिक समय लगेगा, जिसका असर व्‍यापार और कारोबार दाेनों पर पड़ेगा.

प्रेम दुबे ने कहा कि यदि शहर में एयरपोर्ट के सुधार के लिए करीब चार सौ करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं और फ्लाइट का संचालन ही एयरपोर्ट से नहीं होगा तो इस विकास का क्या ही मतलब होगा. उन्‍हाेंने कहा कि जबलपुर से पहली बार नहीं है कि फ्लाइट बंद हुई है, इससे पहले भी कई बार फ्लाइट्स का संचालन बंद हो चुका है.

ये भी पढे़ं- पटना से लखनऊ जा रहे विमान पर गिरी बिजली, 104 यात्री थे सवार, इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

ज़रूर पढ़ें