Smartphone Stolen UPI Safety: आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है. स्मार्टफोन में UPI ऐप्स, मोबाइल बैंकिंग, ईमेल, सोशल मीडिया और कई जरूरी डॉक्यूमेंट्स से जुड़ी जानकारियां रहती हैं. ऐसे में फोन के खो जाने का डर भी हमेशा बना रहता है. फोन गुम होने के बाद अगर वह समय पर वापस मिल जाए, तो कोई बड़ा नुकसान नहीं होता है. लेकिन वहीं अगर मोबाइल फोन काफी देर या कई दिनों तक वापस नहीं मिलता है, तो बैंक अकाउंट के साथ-साथ पर्सनल डेटा, फोटो और वीडियो लीक होने का भी खतरा रहता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि मोबाइल खो जाने के बाद सबसे पहले क्या करें, जिससे कोई बड़ा नुकसान न हो सके और आपका मोबाइल फोन भी आसानी से मिल सके.
Janmashtami Puja Vidhi: मान्यता है कि इस दिन भगवान श्री कृष्ण को उनकी मनपसंद चीजें और भोग चढ़ाने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है. हिंदू धर्म ग्रंथों में कृष्ण जन्माष्टमी त्योहार को बहुत ही खास और महत्वपूर्ण बताया गया है.
इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम आयोजित होना है. इस कार्यक्रम को लेकर अभी से ही सियासी शोर शुरू हो चुका है. इसमें लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शामिल होंगे और छात्रों के साथ संवाद करेंगे.
Badshah Isha Rikhi Divorce: बता दें कि पिछले कई महीनों से रैपर बादशाह और ईशा के बीच तनाव और तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थीं. वहीं अब इन अटकलों पर दोनों ने मुहर लगा दी है. बादशाह ने 31 अगस्त को एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि दोनों ने अब अलग-अलग रास्तों पर चलने का फैसला कर लिया है.
Mumbai Price Hike September 2026: महानगर गैस लिमिटेड (MGL) के अनुसार, मुंबई समेत कई आस-पास के इलाकों में CNG के दाम बढ़ा दिए गए हैं. CNG की कीमत में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद अब मुंबई में CNG 88 रुपये प्रति किलो मिलेगी.
Mars Transit Punarvasu Nakshatra: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का परिवर्तन बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है. कल 2 सितंबर 2026 को मंगल और गुरु के होने वाले इस अद्भुत नक्षत्र परिवर्तन का असर कई राशियों पर पड़ेगा. आइए जानते हैं कि मंगल ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों पर असर देखने को मिलेगा.
रक्षाबंधन के इस त्योहारी सीजन में आम जनता को महंगाई की भारी मार झेलनी पड़ रही है. शक्कर के दामों में इजाफा होने के बाद अब मार्केट में मिलने वाली सभी प्रकार की मिठाइयों के दाम बढ़ गए हैं. यानी अब अगर आप बाजार से मिठाइयां खरीदने जाते हैं, तो आपको पहले से ज्यादा दाम देने होंगे.
मध्य प्रदेश में सरकारी खजाने से एक बहुत बड़ा घोटाला हुआ है, जहां सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों ने फर्जी बिल बनाकर 648 करोड़ रुपये गायब कर दिए.
Chhattisgarh Leopard Rescue: जानकारी के अनुसार 22 अगस्त को चित्रकोट रेंज के पहाड़ी वन क्षेत्र में ग्रामीण बच्चों द्वारा तेंदुए का एक नवजात शावक उठाए जाने की सूचना वन विभाग को मिली थी. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वनमंडलाधिकारी दीपेश कपिल के मार्गदर्शन में वन अमला तत्काल मौके पर पहुंचा.
CG Women E-Bus Service: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत प्रदेश के चार नगर निगमों के लिए 240 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी दी है. ये बसें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा शहरों में चलेंगी. इससे इन शहरों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है.