MP News: मुख्य सचिव ने जनगणना के दायरे को लेकर स्पष्ट किया कि देश में मौजूद हर व्यक्ति की गणना होगी. कोई व्यक्ति शरणार्थी हो या किसी कैंप में रह रहा हो, यदि वह देश में मौजूद है तो वह जनगणना का हिस्सा रहेगा.
Bhopal Bungalow Rent Dues: भोपाल में सरकारी बंगलों में रह रहे नेताओं, पूर्व मंत्रियों, पूर्व सांसदों और संस्थाओं पर किराए और जुर्माने के करीब 10 करोड़ रुपये बकाया हैं. इनमें कई ऐसे लोग भी शामिल हैं, जो चुनाव हारने या मंत्री पद जाने के बाद भी सरकारी बंगले खाली नहीं कर रहे हैं.
MP News: मध्य प्रदेश पुलिस को सख्त, संवेदनशील, आधुनिक संसाधनों से लैस और जवाबदेह बनाने के लिए अंग्रेजों के जमाने के पुलिस रेगुलेशन में व्यापक बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्मार्ट पुलिसिंग के विजन को आधार बनाकर नए पुलिस रेगुलेशन का मसौदा तैयार किया जाएगा.
सीएम मोहन यादव ने सिंहस्थ के लिए गठित मंत्रिमंडलीय समिति की सातवीं बैठक में 2801 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत के 33 प्रस्तावित कार्यों को मंजूरी दी गई.
MP Cabinet Decisions: सरकार ने विकास, रोजगार, उद्योग, ऊर्जा और जनजातीय क्षेत्रों से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले किए हैं. सरकार वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने की तैयारी कर रही है.
MP ESB Exam Calendar 2026: ESB के परीक्षा कैलेंडर और भर्ती प्रक्रिया की रफ्तार काफी धीमी रही है. 18 परीक्षाओं में तीन प्रवेश परीक्षाएं और एक पात्रता परीक्षा भी शामिल थी. इस साल 10 भर्ती परीक्षाओं के अलावा प्री-नर्सिंग चयन परीक्षा, पशुपालन एवं डेयरी प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा और प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट आयोजित किए गए. इन तीनों प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम घोषित हो चुके हैं.
MP News: मध्य प्रदेश में धान खरीदी शुरू होने से पहले ही बारदानों की कमी ने सरकार की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस खरीफ सीजन में सरकार ने 47 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है, लेकिन इसके लिए जरूरी बारदानों की उपलब्धता अभी काफी कम है.
भोपाल: मध्यप्रदेश पुलिस में दिसंबर महीने में बड़े स्तर पर पदोन्नति की तैयारी है. प्रदेश के करीब 40 आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन का लाभ मिलने जा रहा है.
मध्यप्रदेश बीजेपी में संगठनात्मक नियुक्तियों का सिलसिला तेज हो गया है. राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश की बैठकों के बाद पार्टी ने संगठन के खाली पदों को भरने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केन-बेतवा लिंक परियोजना के जरिए जमीन पर उतारने की पहल की. तो वहीं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने अब तक सिंचाई नेटवर्क से जुड़े टेंडरों की प्रक्रिया पूरी नहीं की है.