निंग के दौरान 117 पुलिस अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर के तौर पर पहचान मिलेगी. फिर यही मास्टर ट्रेनर प्रदेश भर के विभिन्न जिलों में पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग देंगे, जिन्हें बाद में सिंहस्थ के दौरान ड्यूटी पर उज्जैन में लगाया जाएगा.
पूरन ऊंईके ने बताया कि मेरी सास जगवती को इसी साल जनवरी में आवारा कुत्ते ने काट लिया था. लेकिन 3 महीने बाद अब मेरी सास कुत्ते जैसी हरकत करने लगीं.
सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी शनिवार को उछाल देखा गया. राजधानी भोपाल और इंदौर समेत तमाम बड़े शहरों में चांदी की कीमतों में 5 हजार रुपये प्रति किलोग्राम की रेट बढ़ोत्तरी देखी गई.
सामान्य तौर पर फ्लाइट को दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली से उड़ान भरनी थी. वहीं इंदौर पहुंचने का समय एक बजकर 45 मिनट था. एयरपोर्ट अथॉरिटी ने पहले बताया कि फ्लाइट को तकनीकी कारणों से डिले किया गया है. लेकिन इसके बाद एयर इंडिया की फ्लाइट को रद्द कर दिया गया.
अपने दो पन्नों के सुसाइड नोट में प्रियांशु ने बताया कि उसने ट्यूशन देकर पैसे कमाएं, जिससे कि घर के खर्चों में मदद की जा सके. पिता मेरी जिंदगी में जरूरत से ज्यादा दखल देते थे. इसलिए जीने की इच्छा खत्म हो गई. हर पल शक की नजर से देखना मानसिक टॉर्चर था.
कोर्ट में सुनवाई के दौरान पति ने कहा कि अगर पत्नी साथ में नहीं रहना चाहती है, तो उसे जबरदस्ती नहीं रोका जा सकता है.
पुलिस ने तीनों की मेडिकल जांच करवाई तो आरोपियों के नाखूनों से शिल्पू की खाल मिली. फिर पुलिस ने आगे की जांच की और सबूतों को इकट्ठा की. हालांकि इस दौरान तीनों ने सबूत मिटाने की कोशिश भी की.
मध्य प्रदेश में निगम-मंडल प्राधिकरण में नियुक्तियों का दौर जारी है. गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी नई नियुक्तियां की गई हैं. इसी क्रम में केशव सिंह बघेल पशुधन और कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष बनाए गए हैं.
मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट कहा जाता है. देश में सबसे ज्यादा बाघ यहीं पर हैं. मध्य प्रदेश में बाघ के 9 अभयारण्य हैं. इस साल में एमपी में देश में सबसे ज्यादा 22 बाघों की मौत हो चुकी है. इनमें शावक भी शामिल हैं.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज प्रदेशवासियों को संबोधित किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि गेहूं उपार्जन की तारीख को 30 अप्रैल से बढ़ाकर 9 अप्रैल कर दिया है.