विराज परिहार ने बताया कि जब मैंने गाली गलौज का विरोध किया तो राजकुमार मिश्रा ने मुझे थप्पड़ और घूंसों से पीटा. मुझे धकेलते हुए बाहर ले गए. साथ ही मुझे जान से मारने की धमकी दी. मुझ पर लोडेड पिस्टल तान दी. कहा कि मेरे बेटे टीआई और पटवारी हैं. जहां दिखेगा मैं वहीं मारूंगा.
जाति प्रमाण पत्र मामले में हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से 60 दिनों में जांच करने का आदेश दिया है. साथ ही कोर्ट ने कहा है कि अगर 60 दिनों में रिपोर्ट नहीं मिली तो कांग्रेस नेता प्रदीप अहिरवार की याचिका पर सुनवाई करेंगे.
वहीं पूरे मामले पर केपी कॉलेज के प्राचार्य एसपीएस राणा का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन से चर्चा की जा रही है. अगर संभावना बन पाई तो दोबारा परीक्षा को आयोजित करवाया जाएगा. जिससे कि विद्यार्थियों को सप्लीमेंट्री ना देना पड़े.
पति का कहना है कि पार्षद पोते के जन्मदिन के लिए नीदरलैंड गई थीं. लेकिन स्वास्थ्य कारणों और ईरान-इजराइल युद्ध के कारण फंस गई हैं, लेकिन जल्द ही भोपाल लौटेंगी.
ये ट्रेनें काफी हाईटेक और किफायती मानी जाती हैं. इन ट्रेनों के चलने से मध्य प्रदेश की कनेक्टिविटी उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से बढ़ेगी.
अच्छा शैक्षिक बैकग्राउंड होने के साथ ही उनका छत्तीसगढ़ के गांव, किसान और ग्रामीण परिवेश से गहरा लगाव है. उन्होंने प्रशांत किशोर के साथ भी काफी काम किया है. इसलिए माना जाता है कि वह एक अच्छे रणनीतिकार हैं.
अभी तक सरकार एमसपी के तहत 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं ही खरीदती थी लेकिन अब इस स्वीकृति के बाद राज्य सरकार एमसपी के तहत किसानों से 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद सकेगी.
पुलिस ने ये कार्रवाई आरोपी दाऊद के पिता के सामने की है. हालांकि आरोपी दाऊद अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है. बताया जा रहा है कि विदेशी फंडिंग के जरिए धर्मांतरण का खेल चल रहा था.
मध्य प्रदेश में करैर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने एडीओपी पर विवादित टिप्पणी करने के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात की.
विस्तार न्यूज के ग्रुप एडिटर ब्रजेश राजपूत ने नियुक्तियों को लेकर कहा, 'बीजेपी ने योजनाबद्ध तरीके से किया है. जिन भी लोगों को आयोगों का अध्यक्ष बनाया है. इनमें से ज्यादातर विधायक या मंत्री रह चुके हैं.