Shahdol News: पूरे मामले में शहडोल एसपी रामजी श्रीवास्तव ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि ऐसे लालच देने वाले ठगों से सावधान रहें और बिना जांच-पड़ताल किसी भी कंपनी में निवेश न करें. एसपी ने यह भी कहा कि यदि किसी अन्य व्यक्ति के साथ भी इस कंपनी द्वारा धोखाधड़ी हुई हो तो वह तत्काल थाने में शिकायत दर्ज कराए.
सिवनी जिले में लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एडीएम कार्यालय में पदस्थ रीडर को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.
15 साल पहले घर से बिछड़ा बेटा, जिसे परिवार ने लगभग खो दिया था, आखिरकार वापस अपने आंगन लौट आया. तमिलनाडु से आई एक चिट्ठी ने बुझ चुकी उम्मीदों में फिर से रोशनी भर दी और बालाघाट पुलिस की संवेदनशील पहल ने एक मां की सूनी गोद और पिता के सूने आंगन में खुशियां लौटा दीं.
मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण को लेकर पिछले 7 सालों से मामला सुलझ नहीं पा रहा है. दरअसल कांग्रेस की कलनाथ सरकार ने ओबीसी आरक्षण की सीमा 14 परसेंट से बढ़ाकर 27 परसेंट कर दी थी. लेकिन इस आरक्षण के साथ ही राज्य में कुल आरक्षण 50 प्रतिशत के पार हो गया. जिसके खिलाफ कोर्ट में याचिकाएं दी गई हैं.
Damoh Love Jihad: दमोह में लव जिहाद का मामला सामने आया है. जहां साहिल खान ने साहिल लाला बनकर हिंदू नाबालिग लड़की को फंसाया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
Damoh News: दमोह जिला अस्पताल में लापरवाही और बदइंतजामी देखने को मिल रही है. बच्चों की सुरक्षा को लेकर महिलाएं चिंता में हैं. इसकी बड़ी वजह कीड़े और चूहों का डर है. प्रशासन व्यवस्था के नाम पर लीपापोती करने में लगा हुआ है.
Shahdol Instagram Love Trap: युवती के अचानक लापता होने के बाद परिजनों ने 6 जून 2026 को जैतपुर पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि लड़की ग्वालियर के करण नाम के युवक से संपर्क में थी.
Katni Road Accident Action: कटनी जिले में हुए सड़क हादसे में आरटीओ ने बड़ा एक्शन लिया है. दुर्घटनाग्रस्त हुए बस और ट्रक के परमिट और फिटनेस को निरस्त कर दिया गया है. इसके साथ ही दोनों वाहनों के ड्राइवर्स का लाइसेंस भी निलंबित कर दिया गया है. इस भीषण सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है.
जबलपुर में एक युवक खुद को पुलिस अधिकारी बताकर नौकरी और मकान का झांसा देकर लोगों से मोटी रकम वसूलता था. कई लोगों ने धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है.
रमेश पटेल ने आरोप लगाए हैं कि पिछले कई दिनों से तहसीलदार सुषमा उन्हें प्रताड़ित कर रही हैं. यहां तक पहले तो ट्रांसफर किया और निलंबित कर दिया. इतना ही नहीं इस दौरान गुजारा भत्ते पर भी रोक लगा दी. जिसके कारण घर चलाने में भी दिक्कत आ रही है.