रायपुर नगर निगम ने बड़े बकायादारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की. डिमांड बिल, डिमांड नोटिस और अंतिम नोटिस जारी करने के बावजूद भुगतान नहीं करने पर वार्ड क्रमांक 1, 2 और 21 क्षेत्र के 8 व्यावसायिक परिसरों को सीलबंद किया गया. कार्रवाई के दौरान कुछ बकायादारों ने मौके पर ही भुगतान कर दिया.
रायपुर. छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के रायपुर जोनल कार्यालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्कालीन कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया है. ईडी ने उन्हें 11 अगस्त 2026 को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की धारा 19 के तहत गिरफ्तार किया.
धमतरी. बहुचर्चित भोयना तिहरे हत्याकांड में बुधवार को प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश मोहन सिंह कोर्राम की अदालत ने पांचों वयस्क दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई.
रायपुर. छत्तीसगढ़ में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास और नेटवर्क के आधुनिकीकरण को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. रेल मंत्रालय ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक रेल बजट आवंटन बढ़ाकर 7,470 करोड़ कर दिया है. यह आवंटन वर्ष 2009 से 2014 के बीच दिए गए औसत 311 करोड़ के वार्षिक […]
Raipur Court News: रायपुर. सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर से टकराकर 21 वर्षीय युवक चमन साय की मौत के मामले में द्वितीय अतिरिक्त मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, रायपुर ने मृतक के माता-पिता के पक्ष में 16 लाख 44 हजार रुपए क्षतिपूर्ति का आदेश दिया है.
Dhamtari News: धमतरी के बहुचर्चित ट्रिपल मर्डर केस में अपर सत्र न्यायाधीश मोहन कोर्राम ने 5 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. 12 अगस्त 2025 की रात ढाबे में मामूली विवाद के बाद रायपुर के 3 युवकों की हत्या कर दी गई थी.
सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय आयुष पटेल की मौत के मामले में अष्टम अतिरिक्त मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, रायपुर ने मृतक के परिजनों के पक्ष में 16 लाख 44 हजार रुपए क्षतिपूर्ति का आदेश दिया है.
महिला योगा शिक्षिका की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने सचिव, गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय को अपना जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं.
छत्तीसगढ़ में आज प्रथम लोक तिहार हरेली की धूम है. राजधानी रायपुर से लेकर प्रदेश के गांव-गांव तक हरेली पर्व को उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है.
उरला स्थित प्राइम इस्पात लिमिटेड (Prime Ispat Limited) के प्रबंधन पर एफआईआर दर्ज की गई है. ये एफआईआर उरला थाने में विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज की गई है.