Indore: सयाजी होटल में मिली फंगस लगी सामग्री, किचन में एक साथ रखा मिला वेज-नॉनवेज
Indore News: सयाजी होटल के किचन और स्टोरेज एरिया में खाद्य सामग्री के रखरखाव, तापमान, लेबलिंग, साफ-सफाई और लाइसेंस से संबंधित कई अनियमितताएं सामने आईं.
सयाजी होटल में खाद्य विभाग का निरीक्षण
Indore News: खाद्य विभाग की टीम ने गुरुवार को सयाजी होटल का निरीक्षण किया. जांच के दौरान किचन और स्टोरेज एरिया में खाद्य सामग्री के रखरखाव, तापमान, लेबलिंग, साफ-सफाई और लाइसेंस से संबंधित कई अनियमितताएं सामने आईं. टीम को करीब 66 किलो नॉनवेज खाद्य सामग्री बिना पैकिंग के मिली. कोल्ड स्टोरेज में वेज और नॉनवेज सामग्री साथ रखी गई थी, जबकि सी-फूड, चिकन और मटन के लिए अलग स्टोरेज की व्यवस्था नहीं थी.
निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों को निर्धारित तापमान पर रखने की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली. पैक्ड कुल्फी के पैकेट पर मैन्युफैक्चरिंग डेट, एक्सपायरी डेट और बैच नंबर दर्ज नहीं थे. इसके अलावा फ्रोजन डेजर्ट को होटल के मेन्यू में आइसक्रीम के नाम से परोसा जा रहा था.
खबर को अपडेट किया जा रहा है…