CG News: PM मोदी के जन्मदिन पर दीपोत्सव कार्यक्रम में भिड़े BJP और कांग्रेस कार्यकर्ता, चले जूते-चप्पल

CG News: मंदिर के सामने लगने वाली व्यापारिक दुकानों के बंद होने और फुटकर व्यापारियों को दुकान नहीं लगाने देने को लेकर कांग्रेस ने विरोध किया. कांग्रेस का कहना है कि कार्यक्रम के चलते आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के द्वार बंद कर दिए गए हैं.
Jagdalpur

जगदलपुर

CG News: Jagdalpur: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने गुरुवार को होने वाले दीपोत्सव को लेकर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए. गौर करने वाली बात है कि विवाद के बीच डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी मौके पर पहुंचे. उनके लौटने के बाद दोनों दलों के बीच जमकर बहस हुई. बहस के बीच में जूते चप्पल फेंके गए.

क्यों हुई लड़ाई?

दरअसल, पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर BJP की ओर से जगदलपुर के दंतेश्वरी मंदिर के सामने दीपोत्सव कार्यक्रम रखा गया. इसके लिए डेढ़ लाख से ज्यादा दीये सजाए गए हैं.आयोजन को लेकर पुलिस ने भी यातायात और जरूरी व्यवस्था में बदलाव किया है. शाम को दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम होना है. इसी बीच मंदिर के सामने लगने वाली व्यापारिक दुकानों के बंद होने और फुटकर व्यापारियों को दुकान नहीं लगाने देने को लेकर कांग्रेस ने विरोध किया. कांग्रेस का कहना है कि कार्यक्रम के चलते आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के द्वार बंद कर दिए गए हैं.

डिप्टी CM के पहुंचने पर हुई लड़ाई

माहौल और तब बिगड़ गया जब मौके पर डिप्टी सीएम विजय भी पहुंचे. इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं और डिप्टी सीएम के बीच तीखी बहस और नोकझोंक हुई. वहीं डिप्टी सीएम के वहां के लौटने के बाद भाजपा कार्यकर्ता भी मंदिर के पास पहुंच गए. विवाद यहां नहीं रुका स्थिति इतनी खराब हो गई थी कि एक-दूसरे की ओर जूते-चप्पल फेंके गए. यह विवाद करीब 1 घंटे तक चला.

पुलिस मौके पर पहुंची

विवाद का पता लगने पर पुलिस के साथ बस्तर आईजी और सीएसपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने जैसे तैसे मामला शांत कराया. बीजेपी कार्यकर्ता के मुताबिक डिप्टी सीएम के साथ बदतमीजी की गई. वहीं कांग्रेस ने कहा बीजेपी सत्ता के अहंकार में छोटे व्यापारियों के पेट में लात मार रही है.

उत्तर प्रदेश में BJP का ‘मिशन 71’ शुरू, मेरठ से 2027 की चुनावी बिसात सजाएंगे नितिन नवीन

ज़रूर पढ़ें