Raipur: सीएम आवास पर 26 नवंबर को होगा जनदर्शन कार्यक्रम, आम लोगों से मिलेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित सीएम आवास में गुरुवार (26 नवंबर) को जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश से आए लोगों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्या का निराकरण करेंगे. लोगों की समस्या को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे. दोपहर 12 से 2 तक सीएम लोगों से मिलेंगे.
क्या है जनदर्शन कार्यक्रम?
मुख्यमंत्री जनदर्शन एक विशेष कार्यक्रम है, जिसमें माननीय मुख्यमंत्री सीधे जनता से मिलते हैं. इसका उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को सुनना, उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाना और सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी साझा करना होता है. पहली बार मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन 27 जून 2024 को किया गया था.
आम जनता को क्या लाभ मिलता है?
- सीधा संवाद: लोग अपनी समस्याए सीधे मुख्यमंत्री के सामने रख सकते हैं, जिससे उन्हें त्वरित प्रतिक्रिया मिलती है.
- समस्याओं का समाधान: अक्सर उन मुद्दों का समाधान खोजने में मदद करता है, जिनका सामना लोग कर रहे होते है.
- योजनाओं की जानकारी: मुख्यमंत्री सरकार की नई योजनाओं और पहलों के बारे में भी जानकारी देते हैं.
- जनभागीदारी: नागरिकों को सरकारी कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्रदान करता है, जिससे उन्हें अपनी आवाज उठाने का मंच मिलता है.
- पारदर्शिता : सरकार की पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ती है, जिससे लोगों का शासन पर विश्वास और मजबूत होता है.
बड़ी संख्या में पहुंचेंगे लोग
इस कार्यक्रम में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में आम लोगों के पहुंचने की उम्मीद है. प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली है. छत्तीसगढ़ सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारी कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहेंगे. सीएम जनदर्शन कार्यक्रम पूर्व बीजेपी सरकार यानी डॉ. रमन सिंह के वक्त भी आयोजित किया जाता था. इसका उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को सुनना है. उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाना और सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी साझा करना है.


