Raipur: आजाद हिंद एक्सप्रेस में चोरी के बाद हाईवोल्टेज ड्रामा, कथित चोर को लात मारकर गिराया, यात्री गिरफ्तार

Raipur: आज आजाद हिंद एक्सप्रेस में चोरी की कोशिश के बाद चलती ट्रेन में हुए हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना उरकुरा और मांडर स्टेशन के बीच की बताई जा रही है, जहां एक संदिग्ध युवक यात्री का सामान लेकर भागने की कोशिश के दौरान ट्रेन के दरवाजे से बाहर लटक गया.
Raipur

आजाद हिंद एक्सप्रेस से गिरा युवक

Raipur: आज आजाद हिंद एक्सप्रेस में चोरी की कोशिश के बाद चलती ट्रेन में हुए हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना उरकुरा और मांडर स्टेशन के बीच की बताई जा रही है, जहां एक संदिग्ध युवक यात्री का सामान लेकर भागने की कोशिश के दौरान ट्रेन के दरवाजे से बाहर लटक गया. जहां यात्री ने ट्रेन के पायदान से लटकते समय लात मारकर नीचे गिरा दिया.

आजाद हिंद एक्सप्रेस में कथित चोर को लात मारकर गिराया

ये पूरी घटना 15 जुलाई की है. जानकारी के मुताबिक, आजाद हिंद एक्सप्रेस रायपुर की ओर आ रही थी. उरकुरा और मांढ़र रेलवे स्टेशनों के बीच एक युवक पर मोबाइल चोरी का आरोप लगा. बताया गया कि पकड़े जाने के बाद वह जान बचाने के लिए ट्रेन के दरवाजे के बाहर पायदान से लटक गया. इसी दौरान ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री ने उसे बचाने के बजाय कई बार लात मारकर नीचे गिराने की कोशिश की.

सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो

घटना के दौरान दूसरे कोच में सफर कर रहे एक यात्री ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया. वीडियो में साफ दिखाई देता है कि मैरून रंग की टी-शर्ट पहने एक यात्री ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा है और बाहर लटक रहे युवक पर लगातार हमला कर रहा है. वह पहले हाथ से मारने का प्रयास करता है, फिर युवक के सिर और शरीर पर कई बार लात मारता है. कुछ देर बाद ट्रेन की रफ्तार कम होने पर युवक नीचे गिर जाता है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायल युवक बांग्ला भाषा बोल रहा था और गिरने से उसे गंभीर चोटें आई होने की आशंका है.

पुलिस ने यात्री को किया गिरफ्तार

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी ने मामले का संज्ञान लिया. जांच के दौरान आरोपी यात्री की पहचान आर. सुरेश कुमार के रूप में हुई। आरपीएफ ने उसे जांजगीर-चांपा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतारकर हिरासत में लिया और बाद में रायपुर लाकर जीआरपी को सौंप दिया.

ये भी पढ़ें- CG News: रायपुर में जुड़वा लूट, 36 घंटे बाद भी नहीं पकड़ाए आरोपी, दो लोगों से मोबाइल-नकदी की हुई थी लूट

ज़रूर पढ़ें