जाह्नवी कपूर की पर्सनल चैट हुई लीक? पेड्डी में अश्लील कैमरा एंगल से थीं परेशान, डायरेक्टर पर भड़क उठे थे राम चरण

Janhvi Kapoor: साउथ सुपरस्टार राम चरण और बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा फिल्म पेड्डी 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म के रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर की कुछ पर्सनल चैट्स के स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहे हैं.
Janhvi Kapoor

जान्हवी कपूर

Janhvi Kapoor: साउथ सुपरस्टार राम चरण और बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर स्टारर स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा फिल्म पेड्डी 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म के रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर की कुछ पर्सनल चैट्स के स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहे हैं. कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग के एक्ट्रेस ने कुछ खास सीन को शूट करने पर आपत्ति जताई थी. जिसपर फिल्म के हीरो राम चरण ने उनका साथ दिया.

वायरल हुई जाह्नवी कपूर की चैट

दरअसल सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर की एक चैट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह अपनी पेड्डी के डायरेक्टर के बर्ताव और गलत कैमरा एंगल्स को लेकर काफी परेशान नजर आ रही हैं. फैंस के बीच वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट्स में एक्ट्रेस ने अपनी बॉडी को गलत तरीके से और अश्लील एंगल से दिखाए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है. इन वायरल चैट में लिखा, ‘मैंने उन्हें साफ इनकार कर दिया था कि मेरी चेस्ट और कमर के शॉट्स नहीं लिए जाएंगे.’ जाह्नवी की इन बातों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे फिल्म के सेट पर कुछ सीन्स की शूटिंग को लेकर वह बिल्कुल कम्फर्टेबल नहीं थीं.

यह भी पढ़ें; Peddi Box Office Collection Day 1: राम चरण की ‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, ओपनिंग डे पर की ताबड़तोड़ कमाई

डायरेक्टर से भिड़े राम चरण

इन लीक हुई चैट के मुताबी, जब जाह्नवी कपूर ने इस बात पर आपत्ति जताई, तो उनके को-एक्टर राम चरण भी उनके बचाव में उतर आए. एक्ट्रेस ने कथित तौर पर बताया कि राम सर का बर्ताव बहुत अच्छा है. उन्होंने डायरेक्टर को फटकार लगाते हुए साफ कह दिया कि तुम आगे से कभी भी उसके इस एंगल से शॉट नहीं लोगे.

फिल्म को लेकर क्या बोले क्रिटिक्स

इस फिल्म को लेकर क्रिटिक्स का मानना है कि फिल्म की कहानी से ज्यादा जाह्नवी के कपड़ों और उनकी ब्यूटी पर फोकस किया गया है. इन सब के बीच एक्ट्रेस का एक मैसेज भी लीक हुआ है, जिसमें वह साउथ इंडस्ट्री को लेकर कह रही हैं, ‘साउथ फिल्मों में ऐसा अक्सर होता रहता है’.एक्ट्रेस के इस मैसेज से सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है.

ज़रूर पढ़ें