सनी देओल से लेकर संजय दत्त तक, मदर्स डे पर भावुक हुए ये बॉलीवुड सितारे, मां के लिए शेयर किए खास पोस्ट

Mother's Day 2026: ‘मदर्स डे’ 2026 के मौके पर आम लोगों से लेकर फिल्मी सितारों तक सभी अपनी मां के लिए प्यार जाहिर कर रहे हैं. कई बॉलीवुड कलाकारों ने सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ खास तस्वीरें और भावुक पोस्ट शेयर किए हैं.
mothers day 2026

मदर्स डे पर भावुक हुए ये बॉलीवुड सितारे

Mother’s Day 2026: ‘मदर्स डे’ 2026 के मौके पर आम लोगों से लेकर फिल्मी सितारों तक सभी अपनी मां के लिए प्यार जाहिर कर रहे हैं. कई बॉलीवुड कलाकारों ने सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ खास तस्वीरें और भावुक पोस्ट शेयर किए हैं.

एक्टर सनी देओल ने शेयर की खास पोस्ट

सनी देओल ने भी अपनी मां के साथ बिताए खूबसूरत पलों की तस्वीरें शेयर कीं. कुछ फोटो में वह अपनी मां को गले लगाते नजर आए.

वहीं कुछ तस्वीरों में दोनों पहाड़ों में घूमते और समय बिताते दिखाई दिए. पोस्ट शेयर करते हुए सनी ने लिखा, “लव यू मां.”

संजय दत्त ने तस्वीर शेयर की

वहीं, संजय दत्त ने अपनी दिवंगत मां को याद करते हुए भावुक पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि वह अपनी मां को बहुत मिस करते हैं और चाहते हैं कि वह आज उनके साथ होतीं.

संजय ने अपनी मां के साथ बचपन की तस्वीरें भी शेयर कीं, जिनमें एक फोटो में वह मां की गोद में बैठे नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वह अपनी बहनों और मां के साथ दिखाई दे रहे हैं.

अनुपम खेर का पोस्ट

अनुपम खेर ने भी मदर्स डे पर अपनी मां के लिए दिल छू लेने वाला संदेश लिखा. उन्होंने कहा कि मां सिर्फ जन्म नहीं देती, बल्कि हर दिन अपने प्यार और त्याग से बच्चों को बेहतर इंसान बनाती है.

उन्होंने बताया कि मां बिना कुछ कहे बच्चों की भावनाओं को समझ लेती है और उसकी दुआएं हमेशा ताकत देती हैं. अनुपम ने अपनी मां के कई मजेदार और खुशहाल वीडियो शेयर किए साथ ही मदर्स डे पर उनके साथ एक खास वीडियो भी बनाया.

ज़रूर पढ़ें