‘वन टाइम सेटलमेंट के लिए तैयार हूं’, तलाक केस में कोर्ट पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह

Pawan Singh Divorce Case: भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह आज पत्नी ज्योति सिंह के साथ तलाक मामले में कोर्ट पहुंचे थे. उन्होंने जज साहब से कहा है कि वह वन टाइम सेटलमेंट के लिए तैयार हैं.
Pawan Singh

पवन सिंह

Pawan Singh Divorce Case: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से चल रहे तलाक के मामले में 25 मार्च 2026 यानी कि बुधवार को सिविल कोर्ट पहुंचे. दोपहर दो बजकर 20 मिनट के आस-पास पेशी के दौरान कोर्ट पहुंचे थे. वहीं इस तारीख पर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह कोर्ट नहीं पहुंची. करीब 35 से 40 मिनट बाद जब पवन सिंह कोर्ट से बाहर निकले तो मायूस दिखें.

आज दोनों को बुलाया गया था कोर्ट

हालांकि पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह आज की पेशी पर क्यों नहीं आई इसका कारण पता नहीं चल पाया हैं. सरी ओर पवन सिंह के कोर्ट पहुंचने की जानकारी मिलते ही उनके प्रशंसकों की भीड़ कोर्ट परिसर के बाहर जुट गई.पवन सिंह के वकील सुमन कुमार ने बताया कि आज रिकॉन्सिलिएशन के लिए पवन सिंह और ज्योति सिंह को बुलाया गया था.

पवन सिंह ने कहा कि वह…

ज्योति सिंह किसी कारणवश कोर्ट नहीं पहुंचीं. कोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी बातचीत कराने की कोशिश की, लेकिन ज्योति सिंह से संपर्क नहीं हो सका. पावर स्टार पवन सिंह ने कोर्ट में जज से कहा है कि मैं ज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता. वकील के मुताबिक पवन सिंह ने यह भी कहा कि वह वन टाइम सेटलमेंट के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

ज्योति सिंह के वकील ने क्या कहा

इस मामले में ज्योति सिंह के वकील विष्णुधर पांडेय ने बताया था कि अगर ज्योति सिंह के साथ पवन सिंह नहीं रहना चाहते हैं तो 10 करोड़ रुपये और एक मकान देने के साथ मामला चलने तक उन्हें खर्च दें. बता दें कि 11 फरवरी ज्योति सिंह साड़ी में कोर्ट पहुंची थीं. मांग में सिंदूर भी था. उस दिन पवन सिंह ने बीमारी का हवाला दिया था और वे कोर्ट नहीं पहुंचे थे.

ये भी पढ़ें-मौला मेरा यार मिला दे…’, पवन सिंह को नहीं भूल पा रहीं ज्योति, सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल वीडियो

ज़रूर पढ़ें