Rise And Fall 2 में बड़ा झटका! करण पटेल ने बीच में छोड़ा शो, तेजू भैया भी हुए बाहर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश
राइज एंड फॉल शो से बाहर हुए करण पटेल और तेज प्रताप यादव
Karan Patel Tej Pratap Exit: हिंदी रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ का दूसरा सीजन चल रहा है. शो को फैंस का जबरदस्त प्यार मिल रहा है. दूसरा सीजन पहले सीजन से कहीं ज्यादा दिलचस्प नजर आ रहा है. आए दिन ‘राइज एंड फॉल 2’ में नए बवाल और मनोरंजन के ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. इसी बीच ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां करण पटेल अचानक शो को बीच में छोड़कर चली गए. वहीं श में नजर आ रहे तेज प्रताप यादव यानी तेजु भैया भी गुस्सा होकर शो छोड़कर बाहर चले गए. यह सब देखकर हर कोई दंग रह गया.
करण पटेल ने बीच में क्यों छोड़ा शो?
बता दें कि करण पटेल बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं. दर्शक उन्हें सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं. खासकर उनके मजाकिया अंदाज को लेकर अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है. शो में करण पेंटहाउस में रहकर गेम खेलते हुए नजर आ रहे थे. वहीं अचानक इस तरह करण का शो छोड़ देना फैंस के लिए उदासी भरी खबर है. ऐसे में हर किसी की मन में यह सवाल है कि आखिर करण ने शो बीच में ही क्यों छोड़ दिया.
खबरों के अनुसार, करण पटेल की तबीयत खराब हो गई थी. इसलिए उन्होंने राइज एंड फॉल शो के दूसरे सीजन क बीच में ही छोड़ने का फैसला लिया है. हालांकि अभी तक मेकर्स ने कोई भी ऑफिशियल बयान नहीं दिया है.
तेज प्रताप यादव भी हुए शो से बाहर
तेज प्रताप यादव उर्फ तेजू भैया भी ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर हो गए हैं. वह शो से एविक्ट हो चुके हैं. शो में तेजू भैया का अलग ही अंदाज दिख रहा था. ऐसे में उनका अचानक बाहर होना फैंस के लिए चौंकाने वाली बात है. उनके जाने के बाद शो के गेम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.
ये भी पढ़ें-अमृत की रक्षा करेगी अप्सरा, बुरी ताकतों से होगा मुकाबला… अप्सरा 21 अक्टूबर से छोटे पर्दे पर
शो में लगातार आ रहे हैं नए ट्विस्ट
‘राइज एंड फॉल 2’ में शुरू से ही कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है. पेंटहाउस और बेसमेंट के बीच पावर और गेम को लेकर रोज नए ट्विस्ट आ रहे हैं. टास्क, स्ट्रैटेजी और पावर गेम की वजह से शो और भी दिलचस्प होता जा रहा है.