Samantha Ruth Prabhu ने बीमारी के दौरान अल्लू अर्जुन से ली प्रेरणा, बनाया अपना गुरु.. जानिए मायोसिटीस बीमारी से कैसे उबरीं एक्ट्रेस

सामंथा प्रभु ने अपने इंटरव्यू में बताया कि जब वो बीते एक साल से बीमारी से जूझ रही थीं तो उन्होंने अल्लू अर्जुन से प्रेरणा ली और फिर से कमबैक करने की कोशिश शुरू कर दी.
Samantha-Allu-Arjun

सामंथा और अल्लु अर्जून

Samantha Ruth Prabhu: एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु साउथ इंडस्ट्री की सुपरस्टार हैं. वो अपनी  दमदार फिल्मों के लिए जानी जाती हैं. बीते साल उन्होंने शाहरुख खान के साथ फिल्म जवान से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था. लेकिन उसके बाद सामंथा एक गंभीर बीमारी से पीड़ित हो गई थीं और उन्होंने एक लंबा ब्रेक लिया था. दरअसल मायोसिटिस बीमारी के बारे में पता चलने के बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया से ब्रेक ले लिया था. महीनों इलाज चला हालांकि, बीमारी उन्हें अब भी परेशान करती रहती है और कई मौकों पर अभिनेत्री को गंभीर दर्द का भी सामना करना पड़ता है. हालांकि, अब एक साल के बाद वे काम पर वापस लौट चुकी हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं.

अल्लू अर्जुन को सामंथा ने बताया प्ररेणा

सामंथा ने अपने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने बीमारी के साथ एक शख्स से खूब प्रेरणा मिली और वो हैं उनके कोस्टार अल्लू अर्जुन… जी हां हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री ने अभिनय जगत की चुनौतियों और अपनी प्रेरणा को लेकर बात की. जब उनसे उनके एक्टिंग के रोल मॉडल के बारे में पूछा गया, तो सामंथा ने अल्लू अर्जुन का नाम लिया. 

ये भी पढ़ें: SSMB29: महेश बाबू के साथ राजामौली लेकर आ रहे हैं नई फिल्म, डायरेक्टर ने एक्टर को पब्लिक प्लेस पर जाने से किया मना

सामंथा ने की अल्लू अर्जुन की तारीफ

अल्लू अर्जुन के समर्पण और उनकी बहुमुखी प्रतिभा की तारीफ करते हुए उन्होंने अभिनेता को एक्टिंग बीस्ट बताया. अपने फिल्मी करियर में सामंथा ने अल्लू के साथ अब तक दो बार फिल्मों में काम किया है, जिसमें से पुष्पा में उनका सिर्फ एक आइटम सॉन्ग था. लेकिन एक सॉन्ग में भी सामंथा और अल्लू अर्जुन की जोड़ी की खूब पसंद किया गया. वहीं खबर है कि वो पुष्पा-2 में फिर आइटम का तड़का लगाती नजर आएंगी. हालांकि इसकी ऑफिशियल घोषणा होना बाकी है. लेकिन उनके फैन्स भी चाहते है कि सामंथा पुष्पा-2 में भी नजर आएं.

वरुण धवन के साथ सिटाडेट में नजर आएंगी

वर्क फ्रंट की बात करें तो सामंथा जल्द ही सिटाडेट के भारतीय संस्करण में नजर आने वाली हैं. इसे राज और डीके बना रहे हैं. उनके अलावा इसमें वरुण धवन भी अहम किरदार में दिखेंगे. वहीं, उनके खाते में चेन्नई स्टोरीज नाम की भी फिल्म है हालांकि फिल्म का अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना बाकी है. वहीं सामंथा ने अल्लू अर्जुन की जो तारीफ की है, उसको लेकर देखना ये है कि अल्लू कब तक अपना रिएक्शन देेते हैं.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें