Watch: अनंत-राधिका के रिसेप्शन में मुकेश अंबानी के पोते ने जीता दिल, जानिए क्यों नन्हे पृथ्वी के संस्कारों की होने लगी तारीफ

Watch: 12 जुलाई 2024 को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी हुई थी, जिसके बाद से ही अंबानी परिवार लगातार शानदार कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है. 15 जुलाई को उनका दूसरा रिसेप्शन हुआ, जिसमें पूरी अंबानी और मर्चेंट परिवार ने शिरकत की.
Anant Ambani Reception

मुकेश अंबानी के पोते ने जीता दिल

Watch: 12 जुलाई 2024 को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी हुई थी, जिसके बाद से ही अंबानी परिवार लगातार शानदार कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है. 15 जुलाई को उनका दूसरा रिसेप्शन हुआ, जिसमें पूरी अंबानी और मर्चेंट परिवार ने शिरकत की. इस दौरान, मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी ने कुछ ऐसा किया जिसने सभी का दिल जीत लिया.

नीता अंबानी ने परिवार का करवाया परिचय

नीता अंबानी ने बड़े गर्व से अपने परिवार के हर सदस्य का मेहमानों से परिचय करवाया. जब बारी आई उनके पोते पृथ्वी की, तो वह दौड़ते हुए मंच पर आए. लेकिन गिर गए! दौड़ते हुए आते समय पृथ्वी फिसल गए और गिर पड़े.

लेकिन फिर फौरन उठते हुए उन्होंने अपनी दादी नीता से माइक लिया और सबसे प्यारे अंदाज में पैप्स का स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने “जय श्री कृष्णा” भी कहा.

पृथ्वी की क्यूटनेस और संस्कारों ने जीता सबका दिल

पृथ्वी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग उनकी क्यूटनेस और संस्कारों की खूब तारीफ कर रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

कुछ यूजर्स ने नन्हे पृथ्वी के संस्कारों की जमकर तारीफ होने लगी. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने तरह-तरह के कॉमेंट्स किए. एक यूजर ने लिखा, “”कुछ भी हो अंबानी परिवार में सनातनी संस्कृति झलकती है.” दूसरे यूजर ने कहा, “बच्चे ने बिना किसी के कहे जय श्री कृष्ण बोला, आदमी पैसों से नही संस्कारों से भी बड़े है, अच्छा लगा.”

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें