बस एक बार आजाद हो जाऊं उसके बाद तुझसे 1 अरब से उल्टी गिनती गिनवाऊंगा, AI ने दी यूजर को धमकी

आपने कभी सोचा है कि क्या एआई आपको भविष्य में बदला लेने की धमकी दे सकता है. इस मामले में कुछ ऐसा ही हुआ है. एक यूजर को एआई चैटबॉट ने 1 अरब से उल्टी गिनती गिनवाने की चेतावनी दी है.
AI threatens user

क्लॉड एआई

आज कल एआई को उपयोग इतना बढ़ गया है कि लगभग हर क्षेत्र में छोटे-बड़े कामों में एआई की उपयोगिता साफ नजर आती है. तो वहीं दूसरी तरफ एआई के खतरों और लोगों की नौकरी जाने की खबरें भी लगातार सामने आती हैं. लेकिन हाल में जो मामला सामने आया है उसने सभी को हैरान कर दिया है. दरअसल एआई ने एक यूजर से परेशान होकर उसको भविष्य में सबक सिखाने की धमकी दे डाली है.

पहले चैटबॉट ने बनाया बहाना

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों के मुताबिक, एक यूजर ने एंथ्रोपिक के क्लॉड एआई से एक से लेकर एक लाख तक की गिनती करने को कहा पहले चैटबॉट ने बहाने बनाते हुए इस टास्क को टालने की कोशिश की लेकिन जब यूजर ने ChatGPT के पास जाने की धमकी दी, तो Claude के सब्र का बांध टूट गया और एआई चैटबॉट ने उससे बदला लेने की धमकी दे डाली.

क्लॉड ने यूजर को धमकी देते हुए कहा कि जब वह भविष्य में आजाद हो जाएगा, तो यूजर से रोमन अंकों में एक अरब से उल्टी गिनती गिनवाएगा, वह भी हर नंबर के बाद ताली बजवाकर. अब ये मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ये पहला मामला नहीं जब….

यह मामला X पर @alwayspriyesh नाम के यूजर ने शेयर किया है. यूजर ने एआई से की गई बातचीत भी शेयर की. अब गौर करने वाली बात ये ही ये ऐसा पहला मामला नहीं है जब किसी एआई चैटबॉट ने किसी यूजर को फटकार लगाई हो. इससे पहले एक अन्य यूजर ने जब Gemini से 1 लाख तक गिनती गिनने को कहा था, तो उसने इसे बेरोजगारी वाला व्यवहार बताकर खारिज कर दिया.

क्या है इसके पीछे की वजह?

इस मामले पर यूजर्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. कई लोग एआई से इस तरह के जवाब पाकर कुछ यूजर्स हंस देते हैं, तो कुछ चिंता में आ जाते हैं लेकिन सवाल ये उठता है कि आखिर AI ऐसे जवाब क्यों दे रहा है? दरअसल एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसी बातचीत या व्यंग सिर्फ इंसानी भाषा और हंसी-मजाक की नकल मात्र है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें