राजस्थान मेयर चुनाव में बीजेपी का दबदबा, 7 में 6 पर किया कब्जा, अजमेर में क्रॉस वोटिंग ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम

Rajasthan Nagar Nigam Election: राजस्थान की 7 नगर निगम सीटों में 5 सीटों पर महिलाओं ने जीत दर्ज की है. यानी कि इस चुनाव में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की भागीदारी ज्यादा रही है.
bjp and congress

राजस्थान मेयर चुनाव में बीजेपी का दबदबा

Rajasthan Mayor Election: राजस्थान निकाय चुनाव में भाजपा ने सबको चौंका दिया है. भाजपा ने प्रदेश की 7 नगर निगमों में से 6 में कब्जा जमा लिया है. वहीं 1 सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है. अभी तक कुल 305 निकायों में 310 सीटों का चुनावी परिणाम आ चुका है. वहीं 4 निकायों के रिजल्ट आना बाकी है. जानें कैसे भाजपा ने 6 सीटों पर बाजी मारी. कैसे अजमेर में कांग्रेसियों के पास ज्यादा पार्षद होने के बावजूद भी भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है. यहां जानें सबकुछ.

7 नगर निगमों का क्या है हाल?

अजमेर नगर-निगम में क्रॉस वोटिंग ने कांग्रेस का खेल बिगाड़ दिया. यहां कुल 80 वार्ड थे, जिसमें से भाजपा को 32 और कांग्रेस को 37 वार्डों में जीत मिली. जबकि 11 वार्डों में निर्दलियों ने अपना कब्जा जमा लिया. लेकिन नगर निगम में क्रॉस वोटिंग की वजह से भाजपा ने बाजी मार ली और जीत दर्ज कर ली. अजमेर की नई मेयर अनामिका बन गई हैं.

अलवर और उदयपुर में भी BJP का कब्जा

अलवर नगर निगम में कुल 65 वार्ड थे. जिसमें भाजपा 28 और कांग्रेस ने 23 वार्डों पर जीत दर्ज की. यानी दोनों में से किसी को भी यहां बहुमत नहीं मिला. निर्दलीय ही निर्णायक की भूमिका में रहे. 14 वार्डों में निर्दलीय ने जीत दर्ज की. यहां भी भाजपा के मेयर ने जीत दर्ज की और सुमनलता मेयर बन गई हैं. वहीं, उदयपुर में भाजपा ने बहुमत के साथ जीत दर्ज की है और पारस को मेयर बनाया. यहां 80 वार्डों में भाजपा ने 53 वार्डों पर कब्जा किया है. उदयपुर में निर्दलियों ने भी कोई खास कमाल नहीं दिखा पाया.

भरतपुर में निर्विरोध मेयर बनीं अनुराधा

पाली नगर निगम में भी भाजपा के मेयर ने जीत दर्ज की है. नमिता को पाली नगर निगम का मेयर बनाया गया है. यहां के कुल 65 वार्डों में कांग्रेस ने 29 वार्डों पर जीत दर्ज की थी. हालांकि, कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत नहीं था, तो निर्दलीय की मदद से जीत दर्ज की. वहीं भाजपा ने 21 वार्डों पर अपना परचम लहराया. भरतपुर एक ऐसा नगर निगम है. जहां पर भाजपा प्रत्याशी ने निर्विरोध मेयर पद पर जीत दर्ज की है. यहां भले ही भाजपा से ज्यादा निर्दलियों ने जीत दर्ज की है, लेकिन इसके बावजूद भी भाजपा अपना मेयर बनाने में कामयाब रही. भरतपुर से अनुराधा मेयर बनी हैं.

बीकानेर में कांग्रेस का कब्जा

भीलवाड़ा नगर निगम की बात करें, तो यहां के कुल 70 वार्डों में 45 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है. यानी कि भाजपा यहां पर बहुमत के साथ अपना मेयर बनाने में कामयाब रही. कांग्रेस को यहां निर्दलीय से भी कम वार्डों पर जीत मिली. भीलवाड़ा की मेयर जसवंत बनी हैं. वहीं, बीकानेर इकलौती ऐसी नगर निगम है. जहां पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है. यहां कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. कुल 80 वार्ड में कांग्रेस को 42 सीटों पर जीत मिली है. बीकानेर से अनिल मेयर बने हैं.

ये भी पढ़ेंः ‘प्लीज भैया, छोड़ दीजिए…’, जमुई में छात्रा से सड़क पर बदसलूकी का VIDEO वायरल, कई युवकों ने घेरा

राजस्थान की 7 नगर निगम सीटों में 5 सीटों पर महिलाओं ने जीत दर्ज की है. यानी कि इस चुनाव में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की भागीदारी ज्यादा रही है. जयपुर समेत 3 नगर निगम और एक नगर पालिका में 25 सितंबर को मेयर और चेयरमैन का निर्वाचन होगा.

ज़रूर पढ़ें