‘5 करोड़ की रंगदारी नहीं दूंगा, गोली मार दो’, UP में BJP के पूर्व सांसद की गाड़ी के आगे लेटा कारोबारी

कारोबारी ने कहा, 'भारतेंदु सिंह काफी दिनों से परेशना कर रहे हैं. मुझे फंसाने की बात करते हैं. कहते हैं कि मुख्यमंत्री से मेरे ताल्लुक हैं. तुम्हें नेस्तोनाबूत कर दूंगा. मुझे 5 करोड़ दे दो.'
In UP, a businessman attempted suicide in front of a former BJP MP's car.

UP में पूर्व BJP सांसद की गाड़ी के आगे कारोबारी ने सुसाइड की कोशिश की.

UP News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बीजेपी के पूर्व सांसद भारतेंदु सिंह और आरा मशीना कारोबारी तालिब बंधु का विवाद अब खुलकर सामने आ चुका है. चांदपुर स्थित आरा मशीन में भाजपा के पूर्व सांसद कुंवर भारतेंदु सिंह और कारोबारी तालिब बंधु के बीच जमकर नोकझोंक हो गई. विवाद इतना बढ़ा कि कारोबारी पूर्व सांसद की गाड़ी के आगे लेट गए और सुसाइड की कोशिश की. कारोबारी ने कहा कि पूर्व सांसद 5 करोड़ की रंगदारी के लिए परेशान कर रहे हैं.

‘CM से ताल्लुक हैं, 5 करोड़ दे दो नहीं तो नेस्तोनाबूत कर दें’

दरअसल बीजेपी के पूर्व सांसद भारतेंदु सिंह पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ तालिब बंधु की आरा मशीन पर छापा मारने पहुंचे थे. इस दौरान कारोबारी मोहम्मद आबिद और बीजेपी नेता के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि कारोबारी बीजेपी नेता की गाड़ी के बंपर में घुस गए. हालांकि ड्राइवर ने गाड़ी पीछे करने की कोशिश की लेकिन इस दौरान कारोबारी थोड़ी दूर तक घिसटते गए, जिससे उन्हें काफी चोटें भी आई हैं.

कारोबारी ने बीजेपी नेता पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा, ‘भारतेंदु सिंह काफी दिनों से परेशना कर रहे हैं. मुझे फंसाने की बात करते हैं. कहते हैं कि मुख्यमंत्री से मेरे ताल्लुक हैं. तुम्हें नेस्तोनाबूत कर दूंगा. मुझे 5 करोड़ दे दो.’

‘गोली मार दो लेकिन 5 करोड़ नहीं दूंगा’

बुधवार दोपहर करीब 4 बजे चांदपुर रोड स्थित आरा मशीन में हाई वोल्टेज ड्रामा चला. आरा मशीन के मालिक ने पूर्व सांसद भारतेंदु सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि इनको पैसे चाहिए. इसलिए इतने दिनों से परेशान कर रहे हैं. काम नहीं करने दे रहे हैं. कारोबारी ने कहा कि मुझे गोली मार दो लेकिन मैं 5 करोड़ की रंगदारी नहीं दूंगा.

वहीं हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद मौके हड़कंप मच गया. इस दौरान एडीएम समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे. वहीं पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है. फिलहाल शिकायत पर केस दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

पूर्व सांसद बोले- मुझे कॉल करके बुलाया गया था

वहीं पूरे मामले पर बीजेपी के पूर्व सांसद भारतेंदु सिंह का कहना है कि फैक्ट्री की बहाली का आदेश आया था. जिसके बाद मुझे फैक्ट्री को देखने के लिए बुलाया गया था. लेकिन जब मैं पहुंचा तो मेरे गनर की गन छीनने की कोशिश की गई.

बता दें कि आरा मशीन को कुछ दिन पहले सील किया गया था. जिसके बाद एडीएम और वन विभाग की टीम आरा मशीन को खोलने से पहले दस्तावेजों की जांच करने पहुंची थी. लेकिन तभी पूर्व सांसद भी वहां पहुंच गए और फिर कारोबारी और पूर्व सांसद के बीच विवाद देखने को मिला.

ये भी पढे़ं: बारातियों को नहीं मिले छुआरे, तो शादी में किया बवाल, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, बिरयानी के लिए भी मचाया था उत्पात

ज़रूर पढ़ें