PM मोदी ने BJP की नई कार्यकारिणी के साथ बैठक की, बोले – संगठनात्मक बैठकों का मकसद लोगों से जुड़ाव गहरा करना
पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी
PM Modi BJP Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (22 अगस्त) को भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में नई कार्यकारिणी के साथ बैठक की. राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनका स्वागत किया. इस मीटिंग के बारे में पीएम ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि संगठनात्मक बैठकें नए विचारों और नज़रिये पर केंद्रित होती हैं. इन बैठकों का मकसद पार्टी को मजबूत करना और लोगों के साथ जुड़ाव को गहरा करना होता है. उन्होंने आगे लिखा कि पार्टी के साथियों और नई संगठनात्मक टीम के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई.
पार्टी से युवाओं को जोड़ने पर जोर
बीजेपी युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर जोर दे रही है. राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर युवाओं को रील बनाने के लिए प्रेरित किया. रील्स में सेवा को प्रमुखता देने की बात कही गई. पार्टी सेवा से संकल्प अभियान शुरू करने जा रही है. इसके साथ ही जेन-जी और जेन-अल्फा के साथ संवाद और जुड़ाव बढ़ाने के लिए काम किए जा रहे है.
Organisational meetings are all about new ideas and perspectives aimed at strengthening the Party and deepening connect with the people.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 22, 2026
Great interaction with fellow Party colleagues and the new organisational team!@BJP4India pic.twitter.com/Nq0gC6BoSu
इसके साथ ही कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को आम लोगों के साथ जुड़ने के लिए कहा गया है. नेशन फर्स्ट की भावना के साथ काम करने पर जोर दिया. राज्य सरकारों की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए सक्रियता बढ़ाने के लिए कहा गया.
ये भी पढ़ें: ‘सेवा करते हुए बनाएं रील’, BJP ने युवाओं से की अपील, विनोद तावड़े बोले- राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज चलाएगी पार्टी
नवीन की 65 सदस्यीय टीम में 14 पुराने चेहरे
बीजेपी ने 17 अगस्त को पार्टी कार्यकारिणी घोषित की थी. इसमें 65 सदस्य हैं. इसमें 14 चेहरों को रिपीट किया गया है. वहीं, 51 नए चेहरों को शामिल किया गया है. राम माधव और स्मृति ईरानी जैसे नेताओं को फिर से संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं, विनोद तावड़े को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है. बड़ी संख्या में महिला चेहरों को शामिल किया गया है.