बंगाल से फर्जी मंत्री गिरफ्तार, SSC परीक्षा में सेंध लगाने की कर रहा था कोशिश, CID ने पकड़ा

Bengal News: पश्चिम बंगाल में अपराध जांच विभाग (CID) ने फर्जी मंत्री बताने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि शिक्षक भर्ती परीक्षा को प्रभावित करने का प्रयास कर रहा था.
Bengal minister

बंगाल से फर्जी मंत्री गिरफ्तार, SSC परीक्षा में सेंध लगाने की कर रहा था कोशिश

Bengal News: पश्चिम बंगाल में अपराध जांच विभाग (CID) ने अपने आप को राज्य मंत्री खुदीराम टुडू बताने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने स्कूल सेवा आयोग (SSC) की भर्ती प्रक्रिया में सेंध लगाने की कोशिश कर रहा था. एसएससी सचिव ने इसकी शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद सीआईडी ने जांच करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया. युवक की पहचान उत्तर 24 परगना जिले के देगंगा निवासी जुल्फिकार अली के रूप में हुई है.

पुलिस के अनुसार, आरोपी जुल्फिकार अली ने कई लोगों को व्हाट्सएप मैसेज भी भेजा था, जिसमें शिक्षक भर्ती परीक्षा में मदद की बात कही गई थी. सीआईडी के DG नटराजन रमेशबाबू ने बताया कि हम व्हाट्सएप मैसेज और इस मामले से जुड़ी सभी जानकारियों की जांच कर रहे हैं. अभी जांच की शुरुआत है, इसलिए कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 5 दिनों के लिए हिरासत में भेज दिया है.

जांच में जुटे अधिकारी

सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने अपने आप को मंत्री बताता था और लोगों को व्हाट्सअप मैसेज भेजकर भर्ती प्रक्रिया को प्रभावित करने का दावा करता था. अब सीआईडी के अधिकारी आरोपी को गिरफ्तार कर हर एंगल से जांच कर रहे हैं. इसके साथ ही यह भी चेक किया जा रहा है कि कहीं पैसे का तो लेनदेन नहीं हुआ. इसके अलावा इस काम में कौन-कौन शामिल है. इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है.

जांच के बाद होगा खुलासा

आरोपी ने अपने आप को मंत्री खुदीराम टूडू बताया था. अब मंत्री ने भी मामला सामने आने के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. फिलहाल, इस मामले में क्या-क्या मिला और आरोपी का उद्देश्य क्या था. यह तो जांच के बाद ही क्लियर हो पाएगा.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें