दिल्ली, UP-बिहार समेत 12 से अधिक राज्यों में झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल

IMD Update: भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार, आज दिल्ली, UP-बिहार समेत 12 से अधिक राज्यों में झमाझम बारिश होगी. जानें मौसम का हाल.
Weather Update

दिल्ली UP-बिहार समेत 12 से अधिक राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Today’s Weather Update: भारतीय मौसम विभाग IMD के मुताबिक देशभर में मॉनसून फिलहाल पूरी तरह से एक्टिव हो गया है. जिसकी वजह से देशभर के मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. आज रविवार को देश के 12 से अधिक राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है. इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. यानी मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों के अंदर ही कई राज्यों में तेज बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी है.

इन राज्यों में बारिश आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग जिन प्रदेशों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. उनमें दिल्ली NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल शामिल है. मौसम विभाग के अनुसार, इन इलाकों में 2 से 5 अगस्त तक अच्छी बारिश की संभावना है.

पर्यटकों को सावधानी बरतने की सलाह

पश्चिमी इलाकों के साथ ही पहाड़ी राज्यों में भी फिलहाल मॉनसून का असर देखने को मिल रहा है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा. रविवार को उत्तराखंड समेत कई पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश का रेड अलर्ट है. यहां बारिश के साथ ही भीषण ठंड भी बढ़ गई है. मौसम विभाग ने पर्यटकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.

ये भी पढ़ेंः भगवा विवाद के बीच पप्‍पू यादव ने बदला सियासी रंग! नए वीडियो में कर रहे शिवलिंग पूजन, डैमेज कंट्रोल की कोशिश?

गुजरात में बाढ़ के हालात

भारी बारिश की वजह से कई राज्यों में बाढ़ के हालात बन गए हैं. गुजरात, असम और उत्तराखंड में बाढ़ की वजह से आर्थिक नुकसान भी काफी हुआ है. दोनों प्रदेशों में राहत और बचाव का काम जारी है. अभी भी यहां बारिश की संभावना बनी हुई है.

ज़रूर पढ़ें