ताबड़तोड़ एक्शन में MCD, दिल्ली में 217 बिल्डिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 237 प्रॉपर्टी सील, 330 को कारण बताओ नोटिस
ताबड़तोड़ एक्शन में MCD
Delhi Illegal Buildings Bulldozer Action: दिल्ली नगर निगम (MCD) ने सोमवार को शहर में बड़ी कार्रवाई की है. अवैध निर्माण और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 14 प्रॉपर्टीज को ढहा दिया और 25 प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया. दिल्ली नगर निगम की यह कार्रवाई करीब 10 दिनों से चल रही है, जिसमें अब तक करीब 800 प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. जबकि कई अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस भी जारी की गई है.
जानकारी के मुताबिक, एमसीडी ने सोमवार को दिल्ली के कई इलाकों जैसे सनलाइट कॉलोनी, जाकिर नगर ओखला और न्यू फ्रेंड्स में ताबड़तोड़ कार्रवाई की. इन इलाकों में काफी अवैध निर्माण किए जा चुके थे. जिसकी वजह से रास्ता काफी संकरा हो गया था. रास्ता संकरा होने की वजह से प्रॉपर्टी को पहले हथौड़े से फिर गैस कटर की मदद से काटा गया. इस दौरान किसी प्रकार का कोई विवाद न हो. इसके लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था.
अवैध निर्माण पर प्रशासन का बुलडोजर
एमसीडी अधिकारियों के मुताबिक, अभी तक जिन प्रॉपर्टी को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं. उन्हें दिए गए समय के अंदर अपना जवाब देना होगा. अगर जवाब संतोषजनक नहीं मिलता है तो बुलडोजर एक्शन होना तय है. फिलहाल, दिल्ली में अवैध निर्माण पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है.
ये भी पढ़ेंः डीजल-ATF पर विंडफॉल टैक्स बढ़ा, पेट्रोल के एक्सपोर्ट दर में बदलाव नहीं, नई दरें आज से लागू
होटल में आगजनी की घटना के बाद एक्टिव MCD
बता दें, हाल ही में 2 जून को दिल्ली के एक होटल में आगजनी की घटना हुई थी, जिसमें कई लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई. जब होटल की जांच की गई तो उसमें काफी कमियां पाई गईं. जिसके बाद एमसीडी के अधिकारियों ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी. अधिकारियों ने अवैध निर्माण पर रोक लगाने और भवन नियमों व सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए पूरे दिल्ली में अभियान चलाया है.