‘सर नहीं पापू बोलो…’, लेडी डॉन पर दिल हार बैठे दारोगा जी! पुलिस कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश

Bengaluru News: सोशल मीडिया पर वायरल चैट्स और ऑडियो में दारोगा जी महिला के ‘सर’ कहकर न बुलाने और ‘पापू’ कहने की जिद करते सुनाई देते हैं. इस दौरान दारोगा जी महिला को डालू कहकर बुलाते हैं और खुद को पापू कहने की बात करते हैं.
Bengaluru Police

लेडी डान के प्यार में दिल हार बैठे दारोगा जी

Bengaluru Police: सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसको लेकर दावा किया जा रहा कि यह ऑडियो एक पुलिस के दारोगा और लेडी डॉन के बीच हुई बातचीत का है. इस वायरल ऑडियो ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. क्योंकि इस ऑडियो ने पूरे पुलिस सिस्टम पर ही सवाल खड़ा कर दिया. फिलहाल, यह मामला तूल ही पकड़ता जा रहा है. जानें क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यह मामला बेंगलुरु का है. जहां कथित रूप से एक लेडी डॉन और पुलिस दारोगा के बीच वायरल हुए ऑडियो और मैसेज ने विवाद खड़ा कर दिया है. ऑडियो और मैसेज से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि कैसे दारोगा जी लेडी डॉन के पास आने के लिए सारी मर्यादाएं लांघने के लिए तैयार बैठे हैं.

वायरल ऑडियो और मैसेज में क्या?

सोशल मीडिया पर वायरल चैट्स और ऑडियो में दारोगा जी महिला के ‘सर’ कहकर न बुलाने और ‘पापू’ कहने की जिद करते सुनाई देते हैं. इस दौरान दारोगा जी महिला को डालू कहकर बुलाते हैं और खुद को पापू कहने की बात करते हैं. इसके साथ ही महिला से मिलने और घर आने की बात करते हैं. हालांकि महिला की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक रूप से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. फिर भी इस ऑडियो और मैसेज ने सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

ये भी पढ़ेंः UP पुलिस के 600 दारोगा आज देखेंगे Dhurandhar 2 फिल्म, सरकारी गाड़ियों के काफिले से पहुंचेगे सिनेमा हॉल

8 साल पुराना बताया जा रहा ऑडियो

महिला ने दारोगा की बातचीत और मैसेज को आपत्तिजनक बताया. उसने कहा कि शिकायत करने पर धमकियां भी मिलीं. महिला के अनुसार, प्रस्ताव ठुकराने पर उसे परेशान भी किया गया. वहीं दूसरी ओर पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह मैसेज करीब 8 साल पुराना है. यह पुलिस के दारोगा को फंसाने की कोशिश हो सकती है. पुलिस का दावा है कि ऑडियो क्लिप से छेड़छाड़ भी की जा सकती है. हालांकि बेंगलुरु पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रारंभिक जांच के आदेश दिए हैं. जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि आखिर सच्चाई क्या है?

ज़रूर पढ़ें