जब संसद में आमने-सामने आए प्रियंका गांधी और कल्याण बनर्जी, खुल गए पुराने सियासी पन्ने

Priyanka Gandhi Kalyan Banerjee: संसद के मानसून सत्र के दौरान प्रियंका गांधी और टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के बीच हुई. बातचीत ने पुराने राजनीतिक रिश्तों और पश्चिम बंगाल की सियासत को फिर चर्चा में ला दिया.
संसद में चर्चा के दौरान की तस्‍वीर

संसद में चर्चा के दौरान की तस्‍वीर

Priyanka Gandhi Kalyan Banerjee: संसद के मॉनसून सत्र के दौरान उस समय दिलचस्प राजनीतिक नज़ारा देखने को मिला, जब कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद कल्याण बनर्जी आमने-सामने आए. माहौल विरोध प्रदर्शन का था, लेकिन बातचीत ने पश्चिम बंगाल की पुरानी राजनीतिक कहानी को फिर से चर्चा में ला दिया.

दरअसल, कल्याण बनर्जी उस समय टीएमसी के 20 बागी सांसदों के खिलाफ विरोध दर्ज करा रहे थे. इसी बीच प्रियंका गांधी ने मुस्कुराते हुए टिप्पणी की कि टीएमसी ने कभी कांग्रेस के कई नेताओं को अपने साथ जोड़ लिया था.

प्र‍ियंका के इस तंज पर कल्याण बनर्जी ने भी तुरंत जवाब दिया कि वह स्वयं कभी कांग्रेस का हिस्सा रहे हैं. उनका मानना है कि परिस्थितियों ने ममता बनर्जी को कांग्रेस छोड़ने पर मजबूर कर दिया था.

क्‍या हुई बातचीत

प्रियंका गांधी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ममता बनर्जी का सम्मान करते थे. इसके जवाब में कल्याण बनर्जी ने पुराने राजनीतिक समीकरणों का जिक्र किया. उन्‍होंने कहा कि ममता बनर्जी के अलग होने के बाद कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में वाम दलों के साथ गठबंधन किया, जबकि टीएमसी लगातार वामपंथी राजनीति का विरोध करती रही.

इसी दौरान निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भी बातचीत में शामिल हो गए. उन्होंने सवाल किया कि मौजूदा राजनीतिक संकट में क्या कांग्रेस टीएमसी के साथ खड़ी है. इस पर कल्याण बनर्जी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और विपक्षी एकजुटता का संकेत दिया.

क्‍यों हो रही इतनी चर्चा?

इस पूरे घटनाक्रम की पृष्ठभूमि टीएमसी के भीतर मचे राजनीतिक संकट से जुड़ी है. पार्टी के 20 सांसदों के बागी होने के बाद टीएमसी लगातार उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है. पार्टी नेतृत्व ने दल-बदल कानून के तहत इन सांसदों को अयोग्य घोषित करने की प्रक्रिया तेज करने की अपील भी की है.

यही कारण है कि संसद परिसर में हुआ यह छोटा-सा संवाद केवल दो नेताओं की बातचीत नहीं, बल्कि बंगाल की राजनीति, पुराने रिश्तों और वर्तमान सियासी संघर्ष की झलक बन गया.

ये भी पढ़ें:क्या दिल्‍ली सरकार ने जंतर-मंतर बंद कर दिया? वायरल पोस्‍ट के अब पुल‍िस ने बताई सच्‍चाई

ज़रूर पढ़ें